आगरालीक्स आगरा में छह घंटे तक लगातार चले बम पटाखे, एक्यूआई 200 के पार, जानें सबसे ज्यादा प्रदूषित क्षेत्र कौन सा रहा।
आगरा में दीपावली पर रात आठ बजे से पूजन के बाद बम पटाखे चलने लगे, 10 बजे के बाद बम पटाखों की आवाज तेज होती गई और एक के बाद एक बम पटाखों से वातावरण में धुआं ही धुआं छाने लगा। रविवार रात दो बजे तक लगातार बम पटाखे चले। करीब छह घंटे तक बम पटाखे चलने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया।
रात में 11 बजे एक्यूआई, 178, नौ नवंबर सुबह एक्यूआई 189
बम पटाखे चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई भी बढ़ गया। एक्यूआई का सामान्य स्तर 50 होना चाहिए। बम पटाखे चलने से रविवार रात 11 बजे एक्यूआई 178 दर्ज किया गया। इसमें भी संजय प्लेस और मनोहर पुर में एक्यूआई 200 के करीब पहुंच गया। वहीं, सोमवार सुबह एक्यूआई 189 दर्ज किया गया।
संजय प्लेस का एक्यूआई 249, शास्त्रीपुरम 198
आगरा में सोमवार सुबह का एक्यूआई 189 दर्ज किया गया। इसमें भी संजय प्लेस का एक्यूआई 249 दर्ज किया गया, यह सबसे अधिक रहा। इसके बाद शास्त्रीपुरम का एक्यूआई 198 रहा।