Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Neha Sharma murder case : Hearing on 19th January in Agra Court
बिगलीक्स

Neha Sharma murder case : Hearing on 19th January in Agra Court

172

आगरालीक्स… डीईआई नेहा शर्मा हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आगरा कोर्ट में सुनवाई हुई, अगली तारीख 19 जनवरी दी गई है, दो जनवरी को ही नेहा का जन्मदिन था, उनके पिता ने फेसबुक पर मार्मिक अपील करते हुए लिखा है कि Your ‘karma bhumi’ has become my mission as ‘Naya bhumi’. Fight for justice to continue till last breathe
मंगलवार दो जनवरी को कोर्ट में जेल से मुख्य अभियुक्त उदय स्वरूप पेश हुआ, सह अभियुक्त यशवीर सिंह सिंधु भी हाजिर रहा। नेहा शर्मा के पिता रिचपाल शर्मा भी मौजूद रहे। अपर जिला जज अनमोल पाल की अदालत में सीबीआई और आरोपी की तरफ से स्वतंत्र अभियान पर आपत्ति जताई गई। इस मामले में अब 19 जनवरी को सुनवाई होगी।

जेल में है मुख्य अभियुक्त
डीईआई की लैब में 13 मार्च 2013 को नेहा शर्मा की रेप के बाद हत्या कर दी थी, इस मामले में आरोपी उदय स्वरूप डेढ सा से जेल में है, सीबीआई की जांच में भी उदय स्वरूप पर रेप और हत्या के आरोप लगे हैं। इस मामले में यशवीर संधू जमानत पर है।

चार साल पहले हत्या
डीईआई की बायो नैनो टेक्नोलॉजी लैब में 15 मार्च 2013 को शोध छात्रा नेहा शर्मा की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या में डीईआई के बीएससी के छात्र उदयस्वरूप और लैब टेक्नीशियन यशवीर सिंह संधू को गिरफ्तार कर चार्जशीट दाखिल कर दी। सीबीआइ द्वारा कराई गई जांच में आरोपी उदय स्वरूप का डीएनए मैच हो गया। उदय के खिलाफ सीबीआइ ने चार्जशीट दायर की थी, जबकि संधू को क्लीन चिट दे दी। अदालत में दोनों आरोपियों पर आरोप तय हुए, इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया। गवाही से पहले नेहा के पिता को आरोपी पक्ष से लगातार धमकियां मिल रही थीं। उनकी याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर अग्रिम आदेश तक स्थानीय अदालत में सुनवाई को रोक दी है।
भगवान और सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद
मीडिया से नेहा शर्मा के पिता का कहना है कि निर्भया के तीन माह बाद उनकी बेटी के साथ वही हुआ। मगर, अफसोस कि अभी तक इसका ट्रायल भी नहीं हो सका है। केस ब्लाइंड नहीं था, पुलिस ने उसे बनाया। उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया। वे कोर्ट में प्रार्थना करेंगे कि केस की डेली सुनवाई हो, जिससे आरोपियों को जल्द सजा मिले। आगरा के लोगों ने उनका पूरा साथ दिया है और अभी दे रहे हैं। वे इस न्याय की लड़ाई को अंजाम पर पहुंचाने तक जारी रखेंगे। उन्हें भगवान और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
नेहा शर्मा हत्याकांड
– 15 मार्च 2013- शोध छात्रा की निर्मम हत्या। छात्रा की कार खेलगांव के पास सड़क पर लावारिस मिली।
22 अप्रैल 2013- परिस्थितिजन्य और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर उदयस्वरूप तथा यशवीर सिंह संधू को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
12 जुलाई 2013- पुलिस की केस डायरी में हत्याकांड का चश्मदीद सामने आया।
18 जुलाई 2013- पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी।
22 जुलाई 2013- शोध छात्रा की पिता के प्रार्थनापत्र पर शासन ने केस सीबीआइ को स्थानांतरित कर दिया।
10 फरवरी 2014- हाईकोर्ट के आदेश पर उदय और संधू जेल से रिहा।
5 जनवरी 2016- सीबीआइ ने उदय स्वरूप के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी, मगर संधू को क्लीन चिट दे दी।
12 मई 2016- अदालत ने फिर उदयस्वरूप को जेल भेज दिया।
26 नवंबर 2016- उदय स्वरूप और यशवीर सिंह संधू पर कोर्ट में आरोप तय।
2 मई 2017- सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय अदालत में सुनवाई पर रोक लगाई।
सुप्रीम कोर्ट ने आगरा कोर्ट में सुनवाई के आदेश दिए
2 जनवरी 2018 19 जनवरी को होगी सुनवाई

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!