आगरालीक्स… आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर को डी कंपनी ने फोन कर 10 लाख रुपये की चौथ मांगी है, चौथ न देने पर महिला डॉक्टर को मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है, जिस नंबर से फोन किया गया है, सर्विलांस टीम उसकी जांच कर रही है। महिला चिकित्सक को सुरक्षा दी गई है।
शुक्रवार शाम साढे छह बजे महिला डॉक्टर के मोबाइल पर पफोन आया, फोन करने वाले ने डॉ से हालचाल पूछा, आवाज धीमी थी तो महिला डॉक्टर ने तेज से बोलने के लिए कहा। इस पर पफोन करने वाले ने खुद को डी कंपनी का बताते हुए कहा कि 10 लाख रुपये देने हैं, इस पर डॉक्टर ने कहा कि किस खुशी में तो उधर से जवाब आया कि 10 लाख रुपये देने हैं। नहीं देने पर, डॉक्टर ने पूछा नहीं दिए तो, उसने कहा कि मारी जाओगी, इसके बाद फोन डिसकनेक्ट हो गया।
मोबाइल स्विच आॅफ, डॉक्टर दंपती ने मुकदमा कराया दर्ज
फोन डिसकनेक्ट होने के बाद महिला डॉक्टर ने अपने डॉक्टर पति को जानकारी दी, उन्होंने जिस नंबर से पफोन आया था उस पर कॉल किया तो वह स्विच आॅफ था। डॉक्टर दंपति ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। डी कंपनी के नाम से फोन आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है, जिस नंबर से पफोन आया है, उसे सर्विलांस पर लगाया गया है।
मद्रास के नंबर से फोन
डॉक्टर दंपती से मामला जुडा होने पर पुलिस की सर्विलांस टीम जांच में जुट गई है, महिला डॉक्टर को जिस नंबर से पफोन किया गया था वह मद्रास का है, पफोन करने के बाद से सिम स्विच आॅफ है। उन्हें कौन फोन कर सकता है, 10 लाख रुपये चौथ किसके द्वारा मांगी जा सकती है, इन पहलुओं पर जांच की जा रही है। इसके साथ ही डॉक्टर की सुरक्षा को भी पुलिस गंभीरता से ले रही है।