आगरालीक्स…आगरा के लव अग्रवाल आज रात को कौन बनेगा करोड़पति शो में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर आएंगे नजर. बहन राशि से भी बात करेंगे अमिताभ बच्चन.
आगरा के आवास विकास बोदला में रहने वाले लव गोयल आज बुधवार को कौन बनेगा करोड़पति शो में मेगास्टार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे नजर आएंगे. सेल्स मैनेजर के रूप में काम कर रहे लव अग्रवाल ने आगरालीक्स को बताया कि उनके पिता का ख्वाब था कि वह केबीसी की सीट तक पहुंचे और उनके सपने को आज मैं पूरा कर रहा हूं. शो में उनकी बहन राशि भी नजर आएंगी जिनसे गुरुवार को अमिताभ बच्चन बात करते हुए नजर आएंगे.
लव बताते हैं कि पिता दीपक केबीसी को शुरू से ही देखते आ रहे हैं. उन्होंने कहा था कि लव तुम भी केबीसी में जाने की कोशिश करो. पिता की इस बात को गंभीरता से लिया और 2024 से तैयारी शुरू कर दी. 2025 में उन्होंने केबीसी के पांच राउंड पूरे किए लेकिन इसके बाद उन्हें कॉल नहीं आया. हालांकि इसके बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ गया और अगले प्रयास में और बेहतर करने की कोशिश की. यह प्रयास रंग लाया और 2025 में उन्होंने केबीसी के छह राउंड पूरे किए और इस बार उनका चयन हो गया.
