आगरालीक्स… आगरा में पहले उत्तर प्रदेश दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने नेताओं की पोल खोली कहा नेता तो लेता बन गया है, इसके बाद विधायकों ने उनके लिए कटू शब्द कहे , उनका गला भर आया और आंखें नम हो गई।
बुधवार को उत्तर प्रदेश की स्थापना 24 जनवरी 1950पर आगरा सहित सभी जिलों में पहला उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। सूरसदन में आयोजित समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने लिए बुलाया गया। एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विजय शंकर तिवारी का स्वागत किया। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विजय शंकर तिवारी ने लोगों को संबोधित करते हुए आजादी के सही मायने और समय के साथ बदल रहे नेताओं की तस्वीर पेश की, कहा कि नेता देश के बारे में नहीं सोच रहे हैं वे सिर्फ खुद या परिवार की सोच रहे हैं। नेता तो अब लेता बन गया है। घोटाले हो रहे हैं, इसमें वे शामिल हैं। आज नेता समझते हैं कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने क्या किया। वे तो यूं ही जेल चले गए होंगे। भ्रष्टाचार आज चरम पर है, इस पर अंकुश नहीं लग रहा है।
विधायकों ने लिया आडे हाथ आंख हुई नम
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विजय शंकर तिवारी नेताओं को भ्रष्ट बताते पर विधायकों ने पहले स्पष्टीकरण दिया, भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार पर कस रही लगाम के उदाहरण दिए, इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विजय शंकर तिवारी को आडे हाथ लिया। विधायक जीएस धर्मेश ने कहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को खूब खरी खोटी सुनाईं- विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने कहा कि आखिर जनता भ्रष्ट नेताओं को वोट ही क्यों देती है। नेताओं को भ्रष्ट कौन बना रहा है। आजादी के खातिर युवाओं ने भी कुर्बानी दी है, लेकिन अब लोग इसके गलत मायने निकाल रहे हैं। विधायक उदयभान सिंह ने कहा कि नेता वही, जिसमें नेतृत्व की क्षमता हो। नेता को बेईमान समझना दुर्भाग्यपूर्ण है
पैसे लेने की बात पर खडी हो गई महिलाएं
विधायक राम प्रताप बोले कि चुनाव के समय खुद संपत्ति का ब्योरा दिया है। पांच साल बाद फिर से ब्योरा देंगे। नेता खुद के परिवार की चिंता छोड़ जनता की सेवा करते हैं।अगर कोई भी अफसर या कर्मचारी पैसा लेता है तो इसकी शिकायत माननीयों से की जा सकती है। इसे सुन कई महिलाएं खड़ी हो गई वह कहने लगी के पैसे लिए जा रहे हैं।