आगरालीक्स… आगरा में झोलाछाप द्वारा चलाए जा रहे दो हॉस्पिटल सील कर दिए हैं, हॉस्पिटल संचालिका का आरोप है कि उसने सीएमओ कार्यालय में 40 हजार रुपये रिश्वत दी थी। हॉस्पिटल सील करने के विरोध में महिला संचालिका ने हंगामा किया।
आगरा के सीएमओ कार्यालय की टीम ने शनिवार को हॉस्पिटल पर छापा मारा, एपीएस हॉस्पिटल, रोहता नगर में टीम को दो मरीज मिले, इन मरीजों का इलाज झोलाछाप कर रहे थे। मरीज की फाइल पर डॉ विवेक शर्मा का नाम दर्ज था, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ विवेक शर्मा को फोन किया उन्होंने एपीएस हॉस्पिटल में किसी मरीज का इलाज करने से साफ इन्कार कर दिया। टीम हॉस्पिटल को सील कर रही थी, उसी दौरान संचालिका अनामिका शर्मा आ गई, उसने जमकर हंगामा किया।
40 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप


एपीएस हॉस्पिटल की संचालिका अनामिका शर्मा ने आरोप लगाए हैं कि पहले वह पीएस हॉस्पिटल चला रही थी, पिछले साल हॉस्पिटल को शिफट कर दिया और नाम एपीएस रख लिया। इसके लिए सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी को रिश्वत के तौर पर 40 हजार रुपये दिए थे। हॉस्पिटल का पंजीकरण न होने पर उसे सील कर दिया गया, हॉस्पिटल में पैथोलॉजी लैब भी चल रही थी इसे भी सील कर दिया है।
लाइफ लाइन हेल्थ क्लीनिक सील
इसके बाद टीम ने लाइफ लाइन हेल्थ क्लीनिक पर छापा मारा, क्लीनिक के संचालक उदय कुमार पर बीईएमएस की डिग्री थी, उस पर पिछले साल मुकदमा भी दर्ज हो चुका है इसके बाद भी वह क्लीनिक चला रहा था, क्लीनिक के बाहर मरीजों की लाइन लगी हुई थी। इसे भी टीम ने सील कर दिया है। एसीएमओ डॉ अजय कपूर ने बताया कि दोनों हॉस्पिटल को सील कर दिया है, ये दोनों की बिना पंजीकरण के चल रहे थे।
वीडियो देखें