आगरालीक्स… कासगंज हिंसा में चंदन उर्फ अभिषेक गुप्ता की मौत से आक्रोशित युवाओं ने आगरा में कैंडल मार्च निकाला। विश्व हिन्दु परिषद व उत्तर्राज्य नवनिर्माण सेना ने आवास विकास स्थित सेंट्रल पार्क से बोद्ला चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला, अभिषेक गुप्ता को बोद्ला चौराहे पर श्रद्रधांजलि अर्पित की। विश्व हिन्दु परिषद के कैलाश प्रखण्ड अध्यक्ष करन गर्ग एवं उत्तर्राज्य नवनिर्माण सेना के महानगर अध्यक्ष ऋषभ चोपड़ा ने आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की है। आरोपियों के न पकडे जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान कैलाश मण्डल अध्यक्ष ध्रुव सिंह (नवनिर्माण सेना) ,प्रवीन शर्मा, ललित कुशवाह, अंकित चतुर्वेदी,लविश उपाध्याय, गोविन्द दुबे, ललित चौधरी आदि।।