आगरालीक्स… आगरा में विवादित बयान और अपने भाषणों के लिए चर्चित जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमारा आ सकते हैं। उन्हें डॉ भीमराव आंबेडकर विवि के एससी एसटी कर्मचारी संघ ने फरवरी में डॉ आंबेडकर के जीवर चरित्र पर खंदारी परिसर में होने जा रहे नाटक के लिए आमंत्रित किया गया है। कन्हैया कुमार के विवि में आने की चर्चाओं से माहौल गर्माने लगा है।
संसद हमले के आरोपी अफजल गुरु के समर्थन में रैली को संबोधित करने के मामले में कन्हैया कुमार को अरेस्ट किया गया था, उन्हें दो मार्च 2016 को जमानत मिल गई। इसके बाद से जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार अपने विवादित बयान और भाषणों के लिए चर्चा में बने हुए हैं। आए दिन उनके कार्यक्रम के विरोध की खबरें आती रहती हैं। कन्हैया कुमार आॅल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन से जुडे हुए हैं, स्टूडेंट फेडरेशन आॅफ इंडिया आगरा में भी था लेकिन सालों से यह छात्र संगठन निष्क्रिय है। इस संगठन को दोबारा खडे करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ऐसे में कन्हैया कुमार को बुलाए जाने से एक और संगठन विवि में दिखाई देगा।
फरवरी में होने जा रहे कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
आंबेडकर विवि, आगरा में डॉ भीमराव आंबेडकर के जीवन चरित्र पर नाटक का मंचन कराया गया था। विवि के एससी एसटी कर्मचारी संघ द्वारा फरवरी में विवि के खंदारी परिसर में आंबेडकर के जीवन चरित्र पर नाटक का मंचन कराया जाना है। इसके लिए कन्हैया कुमार को आमंत्रित किया गया है। संघ के महामंत्री डॉ आनंद टाइटलर का कहना है कि कन्हैया कुमार को आंबेडकर के जीवन चरित्र पर होने जा रहे नाटक मंचन के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। इसका राजनीति से कोई मतलब नहीं है, उन्हें बुलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम दलितों से जुडा हुआ है।