Aligarhleaks:महलवार इंस्टीट्यूट आॅफ टैक्नोलोजी, अतरौली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 70वीं पुण्यतिथि को “ शहीद दिवस ” के रूप में मनाया। सर्वप्रथम प्राचार्य डाॅ पुष्कल कुलश्रेष्ठ ने महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तदोपरांत छात्र, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दो मिनट मौन धारण किया। प्राचार्य डाॅ पुष्कल कुलश्रेष्ठ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “ अहिंसा से अंगे्रजों को लोहा लेने वाले साबरमती के संत के त्याग को भारतीय इतिहास ही नहीं आने वाले समय में भी, कभी भूलाया नहीं जा सकता है। ” सभी ने मिलकर “ साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल…” आदि गीत गुनगुनाकर बापू को याद किया। इस दौरान अर्पित भारद्वाज, डी.पी. सिंह, विनोद कुमार, साकेंद्र सिंह, पूजा, राज कुमार सिंह, रवि कुमार, भारतेंदु, विवेक, शाहरूख खां, लेखराज, प्रमोद, कल्पना रानी, भावना, अंजलि उपिस्थत थे।