आगरालीक्स… अपने डांस से छडकन तेज करने आ रही हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के लाइव परर्फोमेंस का विरोध होने लगा है। मथुरा के वृंदावन में छटीकरा रोड पर प्रियकांतजू मंदिर के सामने आनंदा फॉर्म्स पर 23 फरवरी 2018 को कुछ लोग डांसर सपना चौधरी का डांस शो आयोजित करा रहे हैं ।
इसके विरोध में मथुरा के डीएम को स्थानीय लोगों ने ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष इंजीनियर कल्पना गर्ग ने कहा कि सपना चौधरी को फूहड़ एवं अश्लील नृत्य के लिए जाना जाता है ।वृंदावन एक विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यूनेस्को ने भी उसे वर्ल्ड हेरिटेज सिटी की सूची में रखा हुआ है ।करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था बिहारी जी की नगरी वृंदावन से जुड़ी हुई है ।

इस प्रकार के कार्यक्रम की अनुमति वृंदावन जैसे धार्मिक स्थल पर ना दी जाए। इसके लिए आप जिला प्रशासन को आदेशित करने की कृपा करें।
सधन्यवाद । ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतिमा सिंह ,ममता भारद्वाज, लोकेश नौलखा, क्षमा गौतम, तृप्ती,रेखा गर्ग, ज्योति ,आशा सोनी, सुनीता सैनी, निशा अग्रवाल ,डॉ अंशु शर्मा, नीलिमा अग्रवाल ,सुषमा शर्मा,बबली शर्मा,अनीता रुहेरा, एनी थापा ,जगत नारायण अग्रवाल, आशुतोष गर्ग, रजनी अग्रवाल ,चौधरी दिलीप सिंह , एकता सिंह, पूजा शर्मा, कीर्ति गर्ग, पारुल शर्मा, नीरू सक्सेना, किरण सोनी, प्रभा अग्रवाल,शक्ति तिवारी आदि उपस्थित थे ।