Wednesday , 2 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Property dealer arrest in molestation of receptionist in Agra
टॉप न्यूज़

Property dealer arrest in molestation of receptionist in Agra

139

आगरालीक्स… आगरा में प्रोपर्टी डीलर को रिसेप्शनिस्ट के साथ छेडखानी के आरोप में अरेस्ट किया गया है। उस पर रिशेप्सनिस्ट ने छेडछाड और जबरन मूवी दिखाने के लिए ले जाने, विरोध करने पर गाली गलौज करने के आरोप लगाए हैं।
आगरा के शाह मार्केट स्थित भगवती कॉम्प्लेक्स में प्रोपर्टी डीलर का आॅपिफस है। यहां 29 जनवरी को यमुना पार की युवती ने रिसेप्शनिस्ट के पद पर ज्वाइन किया था। युवती का आरोप है कि 30 जनवरी को वह आॅपिफस पहुंची तो उसके साथ प्रोपर्टी डीलर न्यू आगरा निवासी राजीव अग्रवाल छेडछाड करने लगा। वह उस पर मूवी देखने के लिए साथ चलने का दबाव बनाने लगा। उसने विरोध किया तो गाली गलौज कर दी। युवती ने शोर मचा दिया और किसी तरह से प्रोपर्टी डीलर के चंगुल से बचकर ​युवती निकल आई। इस मामले में युवती ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी हरीपर्वत ने मीडिया को बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रोपर्टी डीलर न्यू आगरा निवासी राजीव अग्रवाल को अरेस्ट कर लिया है।
न्यूज एंकर से छेडखानी के मामले में दो युवकों को जेल
आगरा में न्यूज एंकर से छेडखानी के मामले में दो युवकों को जेल भेज दिया है। न्यूज एंकर का मीडिया से कहना है कि लडकियों के साथ छेडछाड और कमेंट की घटना आम हैं लेकिन ये लोग दुस्साहस दिखा रहे थे। इन्हें सबक सिखाने के​ लिए फेसबुक पर पोस्ट डाली, इसके बाद कमेंट आने लगे, दोनों आरोपी जेल पहुंच चुके हैं। इसके लिए सभी ने सहयोग किया।
25 जनवरी को आगरा के कमला नगर निवासी युवती अपने घर लौट रही थी, भगवान टॉकीज के पास स्कूटी सवार युवक उसके साथ छेडछाड करने लगे। युवती ने अपने मोबाइल से उनके फोटो लिए, वूमेन हेल्प लाइन पर फोन किया लेकिन मदद नहीं मिली, यह मामला फेसबुक पर शेयर किया। 29 जनवरी को फेसबुक पोस्ट टिवीट करते ही पुलिस हरकत में आ गर्इ। दो घंटे बाद ही युवती से छेडखानी करने वाले दोनों युवक अरेस्ट कर लिए गए।
अरेस्ट कर भेजा जेल
हरीपर्वत पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद युवती से छेडखानी करने के आरोपी उबेद पुत्र अमान निवासी कोतवाली आगरा और सादाब पुत्र मुकसुउददीन निवासी फुलटटी कोतवाली को अरेस्ट कर लिया है। इसमें से सादाब बीएचएमएस का कोर्स कर रहा है। उबेद एमआर का जॉब करता है। इन दोनों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Newlywed woman dies in Agra; police investigating…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नगला छिद्दा नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. छह...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Heavy rain likely in Agra; Meteorological Department issues yellow alert

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग ने जारी किया यलो...

टॉप न्यूज़

Agra News: The 18th Sri Krishna Janmashtami Festival has begun at the Mahalakshmi Temple in Balkeshwar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर में शुरू हआ 18वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव....

error: Content is protected !!