आगरालीक्स.. आगरा में जुटे देश भर के आयकर अधिकारियों ने कहा कि हर व्यक्ति को रिटर्न भरना है, जैसे लक्ष्य भी विभाग के सहयोग से ही सम्भव हो सकेंगे। इससे आयकर भरने वालों की संख्या के साथ लक्ष्य प्राप्ति में भी इजाफा होगा। यह कहना था केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त केबी चौधरी का। वह होटल क्लार्क्श शिराज में आईटी गोआ (इनकम टैक्स आयकर राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन) की तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन (द्विवार्षिक आम सभा 2018) में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष विभाग ने अपना लक्ष्य पूरा किया है। देश की जनता अभी भी रिटर्न अवश्य भरने जैसी तमाम चीजों से अनभिज्ञ है। इस लक्ष्य को भी विभाग के सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है। विश्वसनीयता के लिए लोगों की समस्याओं का सही समय पर निस्तारण होना आवश्यक है। कर्मचारियों का प्रोफेशनल और विभाग में प्रोफेशनलिज्म जरूरी है। कहा कि यदि विभाग में कुछ गलत हो रहा है तो यह एक अच्छे कर्मचारी का दायित्व है कि वह इसकी शिकायत ऊपर करे। सुधार होगा तभी हम और बेहतर कर पाएंगे। विशिष्ट अतिथि प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अभय तायल ने कहा कि यह अधिवेशन अपनी बात को रखने और समस्याओं का साझा करने व उनके निवारण के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म है। आयकर महानिदेशक (जांच) आशू जैन ने भी अपने विचार रखे।
आईटी गोआ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय गोयल ने कहा कि हम हम विपरीत परिस्थियों में भी बेहतर काम कर रहे हैं। अच्छा करने के लिए वातावरण और सुविधाएं भी बेहतर होनी चाहिए। एक रात में बदलाव नहीं किया जा सकता। विभाग में लगभग 30 प्रतिशत कर्मचारियों की कमी है। एक कर्मचारी कई लोगों की जिम्मेदारी नि रहा है। हम रोबोट नहीं इंसान है। घर लौटते हैं तो साथ में ओवर वर्किंग के कारण तनाव भी साथ जाता है। स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। हम विभाग में बेहतर बदलाव के लिए तैयार हैं। लेकिन हमारे पास इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। लेकिन 2015 में निश्चित हुए 14 हजार कर्मचारियों को लैपटॉप अभी तक नहीं मिले। राष्ट्रीय महासचिव भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि मई 2013 के अनुसार विभाग में 20 हजार कर्मचारियों की कमी थी। इसे साढ़े चार वर्ष बाद बी पूरा नहीं किया गया। आय यह संख्या बढ़कर 30 हजार पहुंच गई है। अशोक कन्ननौजिया ने कहा कि देश के बजट में आयकर विभाग (राजस्व द्वारा) 58 प्रतिशत की भागीदारी करता है। इसके बावजूद सातवें वेतन आयोग में आयकर विभाग के भेदभाव किया गया। एस मोहन, शरद अग्रवाल व उमेश वर्मा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया गया। कथक नृत्य ज्योति केन्द्र द्वारा गणेश बंदना प्रस्तु की गई। अतिथियों का स्वागत एके श्रीवास्तव (यूपी वेस्ट उत्तराखंड यूनिट के अध्यक्ष) ने किया। संचालन विनय कुमार व अरविन्द कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अतिरिक्त महासचिव अरविन्द त्रिवेदी ने दिया।
यह रहे मौजूद
आईटी गोआ आगरा शाखा के महासचिव डॉ. एसके अरेला, जोनल सचिव केन्द्रीय मुख्यालय जेबी सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र, प्रदान आयकर आयुक्त प्रथम रेनू जौहरी, प्रधान आयकर आयुक्त द्वितीय सीमा, आयकर आयुक्त (अपील, राजर्षि द्विवेदी, अपर निदेशक जांच शिखर स्वरूप, दिगम्बर देसाई, अपर आयुक्त विलू सिन्हाआयकर अधिकारी अतुल चतुर्वेदी, अजय दुबे आदि उपस्थित थे।
500 प्रतिनिधियों ने लिया भाग
देश भर से आए लगभग 500 प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लिया। शाम को सांस्कृतिक संध्या में मयूर नृत्य, बृज की होली व कथक नृत्य ज्योति केन्द्र द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।