Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Nagar Nigam Agra impose Rs 50000 fine for organise function in Park
बिगलीक्स

Nagar Nigam Agra impose Rs 50000 fine for organise function in Park

203

आगरालीक्स… आगरा में पार्क में कार्यक्रम आयोजित करने पर नगर निगम ने 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है, ​तीन दिन में जुर्माना न देने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
आगरा के मालवीय कुंज में चांद कपूर रहते हैं। नगर निगम में शिकायत की गई कि चांद कपूर ने मालवीय कुंज स्थित गणेश पार्क पर 13 जनवरी और उसके बाद एक दिन और कार्यक्रम किया। यह पार्क नगर निगम का है लेकिन अनुमति नहीं ली गई। नगर निगम द्वारा जांच कराई गई, शिकायत सही मिलने पर सहायक नगर आयुक्त ने चांद कपूर को तीन दिन में बिना नगर निगम से अनुमति लिए कार्यक्रम करने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना देने के लिए कहा है, ऐसा न करने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
पार्क की बाउंड्रीवॉल तोडकर लगाए गेट
​गणेश पार्क की बाउंड्रीवॉल तोडकर दो गेट लगा दिए गए हैं, इस पर ताला लटका हुआ है। ताले खोलने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इस तरह का कार्यक्रम आगे भी करने पर वैधानिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

nagar nigam 8

कूडा है तो नगर​ निगम के एप पर अपलोड करिए
आपके घर के आस पास कूडा है तो नगर​ निगम के एप swachhata-mohua पर अपलोड करिए, 24 घंटे में निगम की टीम सफाई के लिए पहुंच जाएगी। इसके लिए अलग से टीमें बनाई गई हैं।
स्मार्ट सिटी बनने जा रहे आगरा में जनवरी 2018 में स्वच्छता सर्वेक्षसा होने जा रहा है, इसके लिए आगरा में जोर शोर से तैयारी चल रही है। नगर निगम द्वारा स्वच्छता एप swachhata-mohua जारी किया गया है।
आगरा सहित देश के 4041 शहरों में स्वच्छता को लेकर रैंकिंग दी जानी है। इसी के लिए नगर निगम प्रशासन शहर में कई माध्यम से जागरूकता अभियान चला रहा है। नगर निगम ने ऑनलाइन शिकायत प्रकोष्ठ को और मजबूत किया है। इसी के तहत स्वच्छता एप से लोगों के अधिक से अधिक जुड़ने के लिए एप पर मिलने वाली शिकायतों को तत्परता से संज्ञान लिए जाने की शुरुआत की है।
आईटी सेल रखेगी नजर
पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि शहर में कहीं भी कूड़ा फैला दिखता है और वहां लगता है कि कई दिन से सफाई नहीं हुई है तो इसकी फोटो कोई भी अपने मोबाइल से एप पर भेज सकता है। आईटी सेल द्वारा 24 घंटे के में एक्शन लिया जाएगा।
गंदगी फैलाने वालों पर भी होई कार्रवाई
शहर में गंदगी फैलाने वाले लोगों को भी कैमरे में कैद किया जाए। क्षेत्र में अगर ऐसे लोग हैं जो उनकी लाइव फोटो एप पर डाली जाए। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!