आगरालीक्स…. आगरा में खाटू श्याम का भव्य मंदिर बना है, यहां श्री खाटू श्याम जी सवा सौ किलो चांदी के सिंहासन पर विराजमान होंगे।
शुक्रवार को खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अनिल मित्तल, अरुण मित्तल, हेमेन्द्र अग्रवाल, मनीष गोयल, नीतेश अग्रवाल ने जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में बताया कि 11 फरवरी को सुबह सात बजे रींगस के लिए भक्तों की एक यात्रा रवाना होगा। रींगस से 16 किमी की पैदल यात्रा कर श्री खाटू श्याम जी मंदिर पहुंचेंगे। पूजा अर्चना के बाद आगरा में स्थापित होने वाले श्री खाटू श्याम जी के शीश का पूजन होगा और अखंड ज्योत लेकर भक्तों की यात्रा 12 फरवरी को आगरा के लिए रवाना होगा। 16 फरवरी को खाटू श्याम जी के शीश की शोभा यात्रा गाजे बाजे व अन्य झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली जाएगी। यात्रा मनःकामेश्वर से प्रारम्भ होकर बेलनगंज पहुंचेगी। वहां से ट्रस्टियों व सदस्य, अति विशिष्ट व विशिष्ट सदस्यों के परिवार की महिलाएं कलश के साथ यात्रा में शामिल हेंगी। इसके उपरान्त 17 से 20 फरवरी तक शीश की पूजा कर उसमें प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 17 से 26 फरवरी तक प्रतिदिन भारत के विख्यात कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा। 22 फरवरी से 24 फरवरी तक प्रतिदिन प्रातः खाटू श्याम जी की कथा का आयोजन किया जाएगा। 21 फरवरी से 26 फरवरी तक जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा। भक्तों के सहयोग से तैयार सवा सौ किलो चांदी के सिंहासन पर श्री खाटू श्याम जी को 21 फरवरी को बनारस के 11 पंडितों द्वारा दोपहर 2 बजे से पूजा अर्चना कर स्थापित किया जाएगा। इसके उपरान्त आम जनता के लिए दर्शनार्थ हेतु पट खोले जाएंगे। मंदिर में शिव परिवार व हनुमान जी की भी मूर्ति स्थापित की जाएगी। मंदिर की नींव 2012 में ट्रस्ट के संस्थापक कैलाश नाथ अग्रवाल ने रखी थी।
ये रहे उपस्थित
सुभाष चंद्र अग्रवाल, विकास गोयल, विशाल गोयल, विपिन बंसल, आशीष अग्रवाल, रवि शंकर अग्रवाल, मनीष बंसल, संजीव अग्रवाल, महेन्द्र खंडेलवाल, संजय अग्रवाल (हुंडी), संजय अग्रवाल, अर्पित मित्तल (सुगंधी) आदि उपस्थित थे।