आगरालीक्स… इनकम टैक्स विभाग में ऑनलाइन प्रक्रिया से बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। 1988 तक 100 फीसद केस में रिटर्न की स्क्रूटनी की जाती थी। अब एक फीसद केस में ही रिटर्न की स्क्रूटनी की जा रही है। जनता और कमर्चारियों के लिए सुविधाएं और बेहतर हों इसके लिए जरूरी है कि आयकर अधिकारियों को लैपटॉप और इंटरनेट की सुविधा दी जाए। होटल क्लार्क्श शिराज में चल रहे इनकम टैक्स आयकर राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन) की तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन (द्विवार्षिक आम सभा 2018) में दूसरे दिन शुक्रवार को आयकर अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों की पदोन्नति व अन्य सुविधाओं के प्रस्ताव को लेकर चर्चा हुई।
आईटी गोआ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय गोयल ने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया से आयकर रिटर्न की स्क्रूटनी जो 1998 में 100 फीसद थी अब एक फीसद रह गई है। इसके साथ ही पैन कार्ड, टीडीएस का अतिरिक्त दबाव है। इसके लिए जरूरी है कि आयकर अधिकारियों की 10 साल से लैपटॉप और इंटरनेट की मांग को पूरा किया जाए। इस पर सहमति बनी कि लैपटॉप की मांग के प्रस्ताव को नए सिरे से तैयार कर दोबारा भेजा जाएगा। लैपटॉप के विकल्प के तौर पर डेस्कटॉप का सुझाव दिया गया। लेकिन इसे खारिज कर दिया। प्रशासनिक अधिकारी व पर्सनल स्टेनोग्राफर को बी लैपटॉप के लिए प्रस्ताव रका गया। अतिरिक्त महासचिव अरविंद त्रिवेदी ने कहा कि आयकर अधिकारी से असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर प्रमोशन के लिए तीन साल योग्यता है। लेकिन प्रमोशन में 13-13 साल लग जाते हैं। अभी 6000 आयकर अधिकारी हैं और 2200 असिस्टेंट कमिश्नर, रिक्त पद होने के बाद भी पदोन्नति नहीं हो रही है। प्रशासनिक अधिकारी और पर्सनल स्टेनोग्राफर को भी पदोन्नति मिलनी चाहिए, इसमें भी अनदेखी हो रही है। इस पर बताया गया कि प्रशासनिक अधिकारी के प्रमोशन के लिए कोर्ट में अपील की गई थी, इस बारे में समय सीमा निर्धारित की गई थी। इसके बाद भी पदोन्नति नहीं हो रही है। केरल के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि पदोन्नति के मामले में केंद्रीय मुख्यालय क्यों विफल रहा, इस पर चर्चा की जानी चाहिए। इसके साथ ही 18 जोन (कर्नाटन, तमिलनाडु, मुम्बई, कर्नाटक आदि) के प्रतिनिधि मंडल ने प्रस्तावों पर चर्चा की।
इन्हें किया गया सम्मानित
परिमल सरकार पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, आईटी गोआ आगरा के पूर्व अध्यक्ष एमएम लाल व सुधीर चटर्जी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आईटी गोआ के राष्ट्रीय महासचिव भास्कर भट्टाचार्य, आगरा शाखा के महासचिव डॉ. एसके अरेला, अतुल चतुर्वेदी अजय दुबे, आनंद कुमार, अजीत श्रीवास्तव आनंद कुमार, प्रवीन अग्रवाल, राजेश गुप्ता, वीके धवन, विजय नारायण, आरसी दीक्षित आदि मौजूद थे।
वृंदावन में दर्शन और कलाक्रति में शो
देश भर से आए आईटी गोआ के सदस्य सुबह व्रंदावन में दर्शन करने के लिए गए। इसके बाद शाम को कलाक्रति में शो देखा और शाम को क्लार्क शिराज में गजल गायक सुधीर नारायण ने माहौल को तरोताजा कर दिया।
आज अधिवेशन का अंतिम दिन, कार्यकारिणी का होगा चुनाव
तीन फरवरी को अधिवेशन के अंतिम दिन प्रस्तावों की अंतिम सूची तैयार करने के साथ नई कार्यकारिणी का गठन (वोटिंग द्वारा) भी किया जाएगा। सुबह भारत के विभिन्न प्रांतों से आए आईटी गोआ के प्रतिनिधि ताजमहल देखने जाएंगे और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। दिन में बिजनेस सेशन चलेंगे।