आगरालीक्स…आगरा के पुष्पांजलि ग्रुप के डायरेक्टर के एकाउंट से शातिरों ने 98.70 लाख रुपये निकाल लिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आगरा के पुष्पांजलि ग्रुप के डायरेक्टर मयंक अग्रवाल का एचडीएफसी बैंक में एकाउंट है। एकाउंट में 1.06 करोड़ के कैश था। इसी बैंक में धर्मेंद्र सिंह नाम के व्यति का एकाउंट है। उसने बैंक में मयंक अग्रवाल के एकाउंट का केवाईसी जमा किया। इसमें मोबाइल नंबर मयंक अग्रवाल की जगह धर्मेंद्र सिंह ने अपना दर्ज कर दिया।
अपने एकाउंट में 98 लाख रुपये किए ट्रांसफर
धर्मेंद्र सिंह ने मयंक अग्रवाल के एकाउंट से ऑनलाइन बैंकिंग से 98.70 लाख रुपये अपने एकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। इसके लिए भेज गया ओटीपी धर्मेंद्र सिंह के मोबाइल पर आया। इससे इतनी बड़ी अमाउंट खा ते से निकले के बाद भी पता नहीं चला।
एकाउंट कर दिया खाली
मयंक अग्रवाल के एकाउंट से 98.70 लाख ट्रांसफर करने के बाद धर्मेंद्र सिंह ने 17 और 18 जनवरी को यह रकम बैंक से निकाली गयी। अपने एकाउंट को खाली कर दिया। 19 जनवरी को यह कहते हुए बैंक से अपने खाते से विड्रॉल कर लिया कि उनको जमीन की खरीदारी करनी है। मयंक अग्रवाल ने अपने साथ हुए फ्रॉड की शिकायत एसएसपी अमित पाठक से की। एसएसपी के निर्देश पर साइबर सेल की टीम शनिवार को जांच के लिए बैंक में पहुंची। शातिर के सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं।
आयकर विभाग से सीज था खाता
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मयंक अग्रवाल के अधिवक्ता रवि गुप्ता ने बताया कि जिस खाते से रकम उड़ाई गई है उसका संचालक पिछले एक साल से अधिक समय से बंद था। आयकर विभाग ने उसे सीज कर रखा था। खाते के संचालक के लिए आयकर विभाग की अनुमति चाहिए थी। बिना अनुमति खाते से पैसा ट्रांसफर कर दिया गया। जिस खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ था उसे खाली कर दिया गया। बिना बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत के यह संभव ही नहीं है। इसलिए मुकदमे में बैंक स्टाफ पर भी शक जाहिर किया गया है।