आगरालीक्स …आगरा में फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, आवास विकास कॉलोनी के रिहायशी इलाके में बने गोदाम में आग से घरों में दरार आई, लोग घर से निकलकर जान बचाने के लिए भागे। बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।
आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 16 निवासी मोहित परमार पुत्र रवि परमार की कुर्सी की दुकान है। घर के पास ही एचआईजी 459 में उनका कुर्सी गोदाम बना हुआ है। बुधवार दोपहर में आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती चली गई, काला धुआं और आग की लपटें देख लोग दहशत में आ गए। आस पास के घरों से लोग बाहर निकल आए।
घर हुए खाली, आग बुझाने को डालते रहे पानी
आग फर्नीचर के स्टोर में लगी थी, स्टोर में प्लास्टिक की कुर्सियां थी इसलिए आग की लपटें तेज होती गई और काला धुआं उठने लगा। आस पास के घरों से लोग बाहर निकल आए। आग पर काबू पाने के लिए पानी डालते रहे। बताया जा रहा है कि कई घरों की दीवार में दरार आ गई है।
रिहायशी इलाके में गोदाम से आक्रोश
लोगों में आक्रोश है, रिहायशी इलाके में गोदाम में लगी आग से लोग दहशत में हैं।
20 फरवरी को कबाड के गोदाम में लगी आग
आगरा में रिहायशी इलाके में भीषण आग से हडंकप, आस पास के लोग घरों से बाहर निकले। बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।
मंगलवार को आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में विक्टोरिया कॉलेज के पास रिहायशी इलाके में बने कबाड के गोदाम से आग की लपटों के साथ धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती गईं और धुआं से आस पास के क्षेत्र में अंधेरा हो गया। इसे देख लोग अपने घरों से दहशत में बाहर निकल आए।
पानी गर्म करने की रोड से लगी आग
बताया जा रहा है कि कबाड़ गोदाम में ही कुछ परिवार रहते हैं, इन्होंने पानी गर्म करने के लिए रोड लगाई थी। पानी गर्म होने के बाद गर्म रोड कबाड़ में रखें टायर पर रख दी, टायर में आग लगने के बाद कबाड ने आग पकड ली। टायर और चमडे का कबाड होने से आग की लपटों के साथ काला धुआं उठने लगा। दमकल की टीम ने करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया।