आगरालीक्स… आगरा में रिश्वत लेने पर ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और पुलिस कर्मी को निलंबित करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी अमित पाठक से शिकायत के बाद जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। इन दोनों पुलिस कर्मियों के साथ ही रिश्वत के लिए मध्यस्तता करने वाले दलाल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा के एसएसपी अमित पाठक भ्रष्ट्राचार को लेकर जीरो टोलरेंस का रुख अपना रहे हैं। ऐसे में एसएसपी कार्यालय में एलकार सिंह पुत्र अवतार सिंह ग्राम सारंगपुर फतेहाबाद आगरा ने शिकायत की थीत्र। इसमें आरोप लगाए थे कि कि दिनाँक 19/02/18 को उप0नि0 प्रशिक्षु मोहित सिंह व सिपाही अंकुर थाना निबोहरा ने मुझे व मेरे दोस्त बीरी सिंह को मोटरसाइकिल पर जाते समय ठेके के चौराहे पर रोका, उसके बाद थाने पर लाकर मारपीट की गई।
दलाल की मदद से 55 हजार रुपये लेकर छोडा
इसमें आरोप लगाए गए हैं कि फरेंद्र निवासी सलेमपुर की मदद से पुलिस कर्मियों ने 55,000 रुपये लेने के बाद थाने से छोडा। इस मामले में एसएसपी ने ट्रेनी सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार व का0 अंकुर कुमार थाना निबोहरा को निलंबित करने के साथ ही इन दोनों सहित दलाल फरेंद्र पर विरुद्ध थाना निबोहरा पर अवैध वसूली का मु0अ0स0 74/18 धारा 384 ipc व धारा 13(1)/13(2) भ्रष्टाचार अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया है।

28 जनवरी को मुंशी को किया निलंबित
आगरा में 50 हजार रुपये की रिश्वत का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने आरोपी मुंशी को निलंबित कर दिया है।
आगरा में सोशल मीडिया पर तीन वीडियो वायरल हुए, इसमें आगरा के बरहन थाने में तैनात मुंशी रोहित वीडियो में कह रहा है कि वह बोल रहा है कि दरोगा के हाथ में बहुत कुछ होता है। ऐसी चार्जशीट बनाएगा कि जमानत नहीं होगी। बात मान जाओगे तो चार्जशीट हल्की कर दी जाएगी। कोर्ट में वकील कर लेना। आराम से जमानत हो जाएगी। पैसों को लेकर भी लंबी बातचीत है। मोलभाव हो रहा है। सिपाही यह बोल रहा है कि 50 हजार एसओ को देने हैं। 5 हजार उसे मिलेंगे। दूसरे पक्ष ने 40 हजार दिए। वह एसओ को देने को कहा। दस हजार रुपये उसे बाद में देने की बात हो रही है।
यह था मामला
बरहन क्षेत्र में चार साल की एक बच्ची के साथ दुराचार हुआ था। नामजद मुकदमा लिखा गया। पुलिस बच्ची को कोर्ट में बयान के लिए लेकर गई। बच्ची बयान नहीं दे पाई। कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई के आदेश दिए। इस मुकदमे में पुलिस ने 20 दिसंबर को चार्जशीट लगा दी। मुकदमे की विवेचना एसओ बरहन सुभाष कठेरिया के पास थी।
एसपी देहात की जांच के बाद मुंशी निलंबित
वीडियो की जांच एसपी देहात पश्चिम अखिलेश नारायण को दी गई थी। अपनी जांच में उन्होंने मुंशी रोहित को दोषी पाया। उसके निलंबन की रिपोर्ट दी है। एसपी ने अपनी रिपोर्ट में एसओ के खिलाफ कुछ नहीं लिखा है। एसएसपी अमित पाठक ने आरोपी मुंंशी रोहित को निलंबित कर दिया है।