आगरालीक्स… आगरा के कारोबारी से अमेरिका से घोडों के लिए शक्तिवर्धक दवाएं बेचकर कमाई करने के लिए लाखों रुपये एकाउंट में जमा करा लिए गए। साइबर सेल ने लाखों रुपये वापस कराए। आरोपी की अरेस्ट करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
आगरा के कमला नगर निवासी अमोघ कुमार शाह ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी कि उनके पास 31 अक्टूबर 2017 को जार्जिया अमेरिका से मेल आया। इसमें कहा कि गया भारत से अमेरिका में घोडों के लिए शक्तिवर्धक दवाएं बेचकर लाखों रुपये कमा सकते हैं। कारोबारी को जाल में फंसा कर मोबाइल से फोन आया, इसके बाद कारोबारी ने निंडा ब्रांड सोलूशन औषधि कंपनी के नाम पर 13 लाख 80 हजार रुपये यूनियन बैंक की शाखा मानकपुर,मुंबई में जमा कर लिए गए। बैंक एकाउंट में रुपये जमा होते ही फोन बंद हो गया।
साइबर सेल ने कारोबारी के रुपये वापस कराए
आगरा के परिक्षेत्रीय कार्यालय में साइबर सेल के प्रभारी संजीव कटियार को जांच सौंपी गई। जांच में सामने आया कि राजेंद्र मेहरा निवासी मुंबई ने आगरा के कारोबारी से ठगी की है। आगरा की साइबर सेल ने यूनियन बैंक में संपर्क कर कारोबारी के एकाउंट में 13 लाख 80 हजार रुपये वापस कराए। जालसाज राजेंद्र मेहरा के एकाउंट में 50 लाख रुपये थे, इसे फ्रीज करा दिया गया है। जालसाज को पकडने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
@Uppolice @adgzoneagra #UPPolice सराहनीय कार्य
साइबर क्राइम यूनिट परिक्षेत्रीय कार्यालय आगरा। pic.twitter.com/oGpc0ordRq— IG Range Agra (@igrangeagra) February 22, 2018