आगरालीक्स …आगरा में 11 वीं की छात्रा की उसके घर में घुसकर हत्या, तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। परिजनों ने गांव के ही दो सगे भाईयों पर हत्या का आरोप लगाया है, आरोपी परिवार सहित घर से फरार हैं।
निबोहरा के गांव गढ़ी धर्मजीत निवासी 20 वर्षीय भारती पुत्री रामनरेश कक्षा 11 की छात्रा है। रविवार देर रात उसकी हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। भारती की मां सुधा देवी ने पुलिस को बताया कि रात को बेटी के कमरे में आवाज सुनाई दीं। उनकी नींद खुल गई। वह बेटी के कमरे पर पहुंची। दरवाजा खोला अंदर से गांव के ही दो युवक पवन और पंकज निकले। दोनों सगे भाई हैं। धक्का देकर भाग गए। अंदर कमरे में बेटी की लाश पड़ी थी। उसके गले पर निशान थे। पुलिस हत्यारोपियों के घर पहुंची। वहां उनकी बाइक टूटी मिली। घर में भी तोड़फोड़ हुई थी। पुलिस को बताया गया कि घटना से आक्रोशित भीड़ ने धावा बोला था। हमले के बाद हत्यारोपी परिवार सहित भाग गए हैं। थाना प्रभारी निबोहरा ने बताया कि तहरीर पर हत्या का मुकदमा लिख लिया गया है। भारती के गले पर निशान थे।