आगरालीक्स …आगरा में स्वछ सर्वेक्षण शुरू हो गया है, टीम आगरा के लोगों को फोन कर नौ प्रश्न पूछेगी, इसके जवाब से आगरा को अंक दिए जाएंगे। इसके साथ ही शहर में साफ सपफाई का निरीक्षण किया जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश के नगर निगमों का स्वच्छ सर्वेक्षण किया जा रहा है, इसके आधार पर रैंकिंग की जा रही है। इसके दो पार्ट हैं, एक पार्ट में टीम द्वारा शहर में साफ सफाई की व्यवस्था का आकलन किया जाता है। वहीं, दूसरे पार्ट में सिटीजन फीडबैक लिया जाता है। इस तरह सापफ सपफाई के लिए 2600 में से अंक दिए जाएंगे और सिटीजन फीडबैक में 1400 में से अंक मिलेंगे।
10 हजार लोगों से फोन कर पूछे जाएंगे नौ सवाल
टीम द्वारा सिटीजन फीडबैक के लिए 10 हजार लोगों को पफोन कर नौ सवाल पूछे जाएंगे, इन सवालों के जवाब पर 1400 में से अंक दिए जाएंगे।
ये पूछे जाएंगे सवाल . 1 क्या आप जानते है कि आपका शहर स्वच्छता रैकिंग के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में भाग ले रहा है ?
2 क्या पिछले साल के मुकाबले आप का क्षेत्र साफ है
3 इस साल क्या आपने सार्वजनिक क्षेत्रो में कूडे के डिब्बो का प्रयोग शुरू कर दिया है।
4 क्या आप इस वर्ष अपने घर से अलग अलग कचरा एकत्र किये जाने की व्यवस्था से संतुष्ट हैं।
5 क्या आप को लगता है कि पिछले वर्ष के मुकाबले मूत्रालय/ शौचालय की संख्या में बढौतरी हुई है जिससे शहर में खुले में पेशाब करना कम हो गया है।
6 क्या सामुदायिक सार्वजनिक शौचालय अब अधिक साफ और सुलभ है
। 7 क्या आपने जनवरी 17 से जनवरी 18 के बीच स्वच्छता एप डाउनलोड किया है।
8 क्या समयसीमा के अंतर्गत शिकायतों का निस्तारण हुआ है।
9 क्या स्वच्छता एप में अप्रैल 2017 से दिसंबर 2017 के मध्य शीर्ष शहरों में प्रदर्शित किया गया है।
फाइल फोटो
.