आगरालीक्स.. आगरा के एक बडे डॉक्टर का निधन हो गया है, उन्हें डायबिटीज थी और बीमार चल रहे थे। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ।
आगरा के दयालबाग के प्रेम नगर निवासी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ प्रताप शेरी का शुक्रवार की रात को निधन हो गया, उन्हें डायबिटीज थी। गुर्दा खराब होने पर उनकी डायलिसिस चल रही थी। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
एफएमसी से की पढाई
डॉ प्रताप शेरी ने 1974 में एफएमसी, पुणे से एमबीबीएस और उसके बाद एफएमसी, पुणे से ही 1983 में एमडी की थी, वे 61 वर्ष के थे। उनकी मौत से चिकित्सकों में शोक है। डॉ प्रताप शेरी का संजय प्लेस में क्लीनिक था और वे सरन हॉस्पिटल में सेवाएं देते थे।