आगरालीक्स… आगरा में चार बडी फर्म पर इनकम टैक्स सर्वे में आठ करोड से अधिक सरेंडर अघोषित आय स्वीकार करना किया है। आयकर विभाग की टीम के फर्मों के दस्तावेज खंगाले, कंप्यूटर हार्ड डिस्क चेक की।
आगरा में आयकर विभाग की टीम ने बुधवार शाम को फतेहाबाद रोड स्थित फतेहाबाद रोड के डायमंड कारपेट और जैन कारपेट इंडस्ट्रीज, ग्वालियर रोड के अमन फुटवियर, गैलाना रोड के परफेक्ट फुटवियर पर आयकर विभाग के चालीस से ज्यादा अधिकारियों ने बुधवार को सर्वे शुरू किया था। कार्रवाई के दौरान जांच टीम ने स्टॉक और कच्चे माल का ब्योरा चेक किया।
8 4 करोड सरेंडर
आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई 16 घंटे चली। डायमंड कारपेट ने तीन करोड़, अमन फुटवियर ने 2.2 करोड़, परफेक्ट फुटवियर ने 2.1 करोड़ और जैन कारपेट इंडस्ट्रीज ने 1.20 करोड़ की आय सरेंडर की है। इस तरह 8.40 करोड़ रुपये सरेंडर किए। प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम रेनू जौहरी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई का नेतृत्व रेंज वन प्रभारी एवं अपर आयुक्त बेलू सिन्हा ने किया। कार्रवाई में आयकर उपायुक्त राजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त मेघा गर्ग और प्रवीन अग्रवाल, आयकर अधिकारी डॉ. एसके अरेला, आरपी दीक्षित, आनंद कुमार, डीके सिंह, अमरीश कौशिक, आयकर निरीक्षक दिलीप गुप्ता शामिल रहे।
23 फरवरी 2018 को सर्वे
23 फरवरी 2018 को आगरा में आयकर विभाग के सर्वे में केके बुलियन ग्रुप ने 18 करोड सरेंडर किया है, यह अघोषित आय है, इस पर आयकर विभाग टैक्स वसूलेगा।
आगरा में बुधवार दोपहर में शुरू हुआ आयकर विभाग का सर्वे में टीमों ने एमकेआर ट्रेडिंग, पीएम ट्रेडिंग, इंटरगोल्ड ज्वैलरी सहित चेन्नई स्थित प्रतिष्ठान पर एक साथ कार्रवाई की। 21 घंटे तक चले सर्वे में 18 करोड सरेंडर किए गए हैं।
21 घंटे चला सर्वे
आगरा में आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को आयकर विभाग के रेंज 4 की संयुक्त आयुक्त बेलू सिन्हा के निर्देशन में उपायुक्ता ज्योत्सना के नेतृत्व में पांच आयकर अधिकारियों की टीम ने आगरा में चौबेजी का फाटक, नमक की मंडी और चेन्नई समेत चार प्रतिष्ठानों पर इंटरगोल्ड ज्वैलर्स और केके ज्वैलर्स पर सर्वे कर रही है। टीम दस्तावेज खंगालने के साथ ही आय और व्यय का ब्योरा चेक कर रही है। टीम का सर्वे चल रहा है।