आगरालीक्स …आगरा में फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए युवती गुजरात से आ गई, वह उसे होटल में ले गया, रेप के बाद पर्स से रुपये लूट लिए और रात के अंधेरे में सडक पर छोडकर चला गया। पुलिस अपने साथ उसे थाने ले आई, यहां युवक भी आ गया, दोनों के बीच में समझौता हो गया। युवती ने मुकदमा दर्ज कराने से इन्कार कर दिया।
आगरा में शुक्रवार की रात तीन बजे महिला ने यमुना किनारा मार्ग से पुलिस को फोन किया पुलिस महिला को थाने लेकर आई। महिला परेशान थी। डरी हुई थी। पुलिस को बताया कि गुजरात की निवासी है। विवाहित है। छह माह पहले फेसबुक पर ढोलीखार, मंटोला के फहीम से दोस्ती हुई थी। अजमेर में उर्स चल रहा है। वह वहां आई हुई थी। फहीम से बातचीत हुई तो उसे यह बताया। वह पीछे पड़ गया। आगरा आ जाओ। ताजमहल देख जाओ। वह आ गई। रात 11 बजे उसने बिजलीघर से फहीम को फोन किया। वह गाड़ी लेकर आया। उसे बालूगंज एक होटल में ले गया। होटल वाले ने कमरा नहीं दिया। वहां से वह उसे शहीद नगर की तरफ ले गया। सड़क पर ही नर्सिंग होम के पास एक होटल है। वहां उसने कमरा लिया। कमरे में उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर उसे पीटा। कहने लगा कि ड्रामा क्यों कर रही है। गुजरात से यहां तक मिलने क्यों आ गई। रात को ही फहीम ने होटल का कमरा छोड़ दिया। उसे एक सुनसान सड़क पर छोड़ दिया। जाने से पहले पर्स में रखे 15 हजार रुपये भी ले गया।
पैर पकडकर मांफी मांगने पर छोडा
पीड़िता ने पुलिस को आरोपित की फोटो दिखाई। उसका नंबर भी दिया। पुलिस ने आरोपित का घर खोज लिया। आरोपित घर पर नहीं मिला। पुलिस ने परिजनों को थाने बुला लिया। महिला से तहरीर मांगी गई। महिला ने कहा कि मुकदमा लिखाएगी तो घरवालों को घटना की जानकारी हो जाएगी। वह मुकदमा नहीं चाहती। उसके पैसे वापस मिल जाएं। आरोपित पैर पकड़कर माफी मांगे। वह उसे माफ कर देगी। महिला ने यह शर्त रख दी। दोनों पक्षों के बीच देर रात तक पंचायत चल रही थी।