आगरालीक्स… आगरा में टीचर ने छात्र के हाथ दो छात्रों से पकडवाए, इसके बाद डंडों से पिटाई की, छात्र को साथ लेकर परिजन थाने पहुंच गए। उन्होंने टीचर पर मारपीट का आरोप लगात हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आगरा के एत्मादपुर में जूनियर हाईस्कूल के सातवीं के छात्र क्रष्णा की टीचर ने जमकर पिटाई लगाई, छात्र की पीठ पर डंडे के निशान छप गए हैं। साथ ही एक हाथ में फ्रैक्चर है। छात्र की पिटाई की सूचना पर परिजन स्कूल पहुंच गए, उन्होंने डॉक्टर से अपने बेटे का इलाज कराया, इसके बाद थाने ले आए।
स्कूल न आने पर लगाई पिटाई
परिजनों ने बताया कि सातवीं का छात्र क्रष्णा तीन दिन से स्कूल नहीं आया था, इससे टीचर रामनयन यादव गुस्से में आ गए। उन्होंने स्कूल में ही क्रष्णा को पकड लिया, उसके दो साथी छात्रों से क्रष्णा के हाथ पकडवा लिए। इसके बाद डंडे से बेरहमी से पिटाई की, छात्र चीखता रहा और टीचर उसे पीटते रहे।
हाथ में फ्रैक्चर
टीचर द्वारा छात्र क्रष्णा की बेरहमी से पिटाई करने से हाथ में फ्रैक्चर हो गया है।
उसकी पीठ पर डंडे के निशान है, इससे उसके परिजन आक्रोशित हैं। उन्होंने आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है।
विवि की परीक्षा में छात्रों को पीटा
इस मामले के कुछ देर बाद ही डॉ भीमराव आंबेडकर विवि के परीक्षा केंद्र मायादेवी, बरहन के छात्र थाने पहुंच गए। छात्रों का आरोप है कि स्कूल के शिक्षकों के साथ आए बाहरी लोगों ने मारपीट की, उनकी कॉपी छीन ली। वे शराब के नशे में थे और आते ही मारपीट करने लगे। छात्रों ने कॉलेज के सीसीटीवी की जांच करते हुए आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।