Aligarhleaks: रामघाट रोड़ स्थित इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल में नन्हें-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा को प्रेरित करने के लिए “ प्रतिभा सम्मान समारोह ” का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य जय प्रदीप, कोर्डिनेटर मनीषा जैन ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंख्ला का श्रीगणेश हुआ। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मनमोह लिया। प्रधानाचार्य जय प्रदीप ने कहा कि “ हर बच्चे में कुछ न कुछ प्रतिभा जरूर होती है, बस जरूरत है उसे व्यवस्थित रूप से प्रोत्साहित करने की। बच्चों की प्रतिभा का सम्मान, उन्हें आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है। ” प्रधानाचार्य जय प्रदीप ने निबंध लेखन में अनुष्का प्रथम, तनिष्क द्वितीय, सत्मेश तृतीय, इशू को सांत्वना पुरस्कार, दीया मैकिंग में प्रिया प्रथम, अनामिका द्वितीय, लवीश तृतीय, होली पोस्टर मैकिंग में रविंद्र प्रथम, मयंक द्वितीय, गगन तृतीय, यश व निशांत को सांत्वना पुरस्कार बतौर प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। इस दौरान नाज़िया, रजनी यादव, दुर्गेश, रेखा अग्रवाल, मरियम, शोभा पाठक, परमिला आदि उपस्थित थे।