आगरालीक्स…आगरा के मलपुरा ड्रॉपिंग जोन में पैराशूट के न खुलने से 8 हजार फीट की ऊंचाई से गिरने से पैराट्रूपर की मौत हो गई। हादसे में पैराट्रूपर लांस नायक सुनील कुमार के सिर में गम्भीर चोट से मौत हो गई। उनकी दो साल पहले शादी हुई थी, डेढ़ साल का एक बच्चा है। सीओ अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पैराशूट के न खुलने से मौत होने की आशंका है। सेना जांच कर रही है। सुनील कुमार गाँव गेलाब पलवल के रहने वाले थे।
आगरा के मलपुरा ड्रॉपिंग जोन से शुक्रवार सुबह 11 बजे एएन 32 से लांस नायक सुनील कुमार (29 साल) ने आठ हजार फीट से जम्प लगाई। छलांग लगाने के बाद लांस नायक ने अपना पैराशूट खोला लेकिन नहीं खुल सका, पैराशूट न खुलने पर रिजर्व पैराशूट अपने आप खुल जाता है लेकिन वह भी नहीं खुला। पैराशूट न खुलने से लांस नायक सुनील कुमार ड्रॉपिंग जोन में गिर गए, उन्हें बचाने के लिए टीम पहुंची। उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लेकिन मौत हो चुकी थी। उनका शव दोपहर बाज पलवल भेज दिया गया।
दो साल पहले हुई थी शादी
लांस नायक पलवल के गांव गेहलव, थाना हाथिन के रहने वाले थे, 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। वे यहां पैरा वन में थे। लांस नायक सुनील कुमार की दो साल पहले शादी हुई थी, उनकी पत्नी सरोज बाला और डेढ साल का बेटा तनिश है। पलवल में उनके गांव शव पहुंचने के बाद कोहराम मच गया।