आगरालीक्स… आगरा में एयरपोर्ट सिविल एन्क्लेव के लिए आज से बाउंड्री वॉल का काम शुरू हो रहा है। यहां 23.32 हेक्टेअर जमीन पर तीन महीने में बाउंड्री वॉल बननी है। आगरा में एयरपोर्ट बनने से पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी फायदा होगा।
आगरा में खेरिया एयरपोर्ट के पास ही सिविल एन्क्लेव बनाया जा रहा है, यहां से आम लोग हवाई यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए कई गांवों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है। इस जगह पर सिविल एन्क्लेव बनाने के लिए अधग्रहित की गई जमीन की बाउंड्री वॉल की जाएगी। इसके लिए 3 .48 करोड का प्रपोजल तैयार किया गया था। एयर पोर्ट अर्थारिटी आॅपफ इंडिया ने प्रपोजल को स्वकीक्रति दे दी है। यह काम लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है।
तीन महीने में बन जाएगी बाउंड्री वॉल
सिविल एन्क्लेव के लिए तीन महीने में बाउंड्री वॉल का निर्माण पूरा होना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
23.32 हेक्टेअर जमीन पर चहारदीवारी
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर देश विदेश से फ्लाइट आ सकेंगी, इसके लिए रनवे का भी विस्तार किया जाएगा, यहां खरीदी गई 23.32 हेक्टेअर जमीन पर चहारदीवारी की जाएगी, इसके बाद सिविल एन्क्लेव का काम शुरू होगा। इसे लेकर शनिवार को सर्किट हाउस में हवाई अड्डा
जमीन की मांग

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने खेरिया एयरपोर्ट पर रनवे के विस्तार के लिए अतिरिक्त जमीन की मांग की है। रनवे के विस्तार व अन्य कार्यो के लिए डेढ़ से दो हेक्टेअर जमीन अतिरिक्त उपलब्ध कराने की मांग की है। इस तरह करीब 4.495 हेक्टेअर जमीन खरीदी जानी है। एएआइ की टीम एक सप्ताह बाद आगरा आएगी, इसके बाद सिविल एन्क्लेव का संशोधित प्लान बनेगा। इसे शासन को भेज जरूरत के अनुसार फंड रिलीज कराया जाएगा।