आगरालीक्स… आगरा में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर पूरा शहर भक्ति के रंग में रंग गया, रथयात्रा से संदेश दिया, जगह जगह रथयात्रा का स्वागत किया गया।
गुरुवार को आगरा दिगंबर जैन परिषद ने ताजगंज दिगंबर जैन मंदिर से भगवान महावीर स्वामी की रथयात्रा निकाली, शुभारंभ मेयर नवीन जैन और क्षेत्रीय पार्षद राधिका जैन ने आरती उतार कर किया। रथयात्रा में शामिल झाकियों से बेटी बचाओ, स्वच्छ भारत अभियान, विद्युत शवदाह गृह, गो माता, संसार दर्शन, जैसी करनी वैसी भरनी जैसे का संदेश दिया।