आगरालीक्स.. आगरा में आंधी और बारिश के बीच सडक पर दौडती कार में आग लग गई, आग की लपटें उठती देख कार सवार बाहर निकल आए। कुछ ही देर में कार जलकर स्वाह हो गई।
बुधवार को आगरा में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। इससे कुछ देर के लिए यातायात थम गया। बारिश के थमने के बाद लोग सडकों पर निकले, पुरानी मंडी चौराहे के पास सडक पर दौडती कार से आग की लपटें उठने लगी। कार को खडी कर कार सवार बाहर निकल आए, कुछ ही देर में कार जलकर स्वाह हो गई। इससे वाहन जहां के तहां खडे हो गए, कार के पेट्रोल टैंक के फटने के डर से लोग दहशत में रहे।
29 मार्च 2018 को कार में लगी आग
29 मार्च 2018 को आगरा में कोठी के बाहर खडी स्विफ्ट कार से आग की लपटें उठने लगी, देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई, लोग कुछ समझ पाते तब तक आग जलकर स्वाह हो गई।
आगरा के शिवनगर शाहगंज निवासी मनीष ने बुधवार को अपनी स्विफ्ट कार घर के बाहर खडी की थी, गुरुवार तडके आग से लपटें उठने लगी, कार की लपटें तेज होने पर आस पास के लोग आ गए, मनीष भी अपने घर से बाहर निकल आए। लोगों ने आग को काबू करने के प्रयास किए, सबमर्सिबल से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें तेज होती चली गईं।
सकरी गली में नहीं पहुंच सकी फायर ब्रिगेड
कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाडी पहुंच गई लेकिन शिव नगर में जिस जगह कार में आग लगी थी वह सकरी गली थी। इसके चलते फायर ब्रिगेड की गाडी आगे नहीं बढ सकी और कुछ ही देर में आग जलकर स्वाह हो गई।