आगरालीक्स .. आगरा के फतेहपुर सीकरी हाईवे पर मौर्या रिसॉर्ट है, रिसॉर्ट में चार कमरे हैं, रिसॉर्ट बंद है। ऐसे में रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट चलने लगा है। रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार दोपहर में छापा मारा, सीओ नम्रता श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस के रिसॉर्ट में पहुंचते ही खलबली मच गई। पुलिस ने एक कमरे से दो युवक और एक युवती को पकड लिया, युवती शाहगंज क्षेत्र की है। कमरे से आपत्तिजनक सामग्री सहित जब्त की गई है। पुलिस ने युवक युवती सहित रिसॉर्ट के स्टाफ को हिरासत में ले लिया।
600 रुपये में एक घंटा
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि रिसॉर्ट बंद होने के बाद सेक्स रैकेट चल रहा था। एक घंटे के लिए 600 रुपये में कमरा दिया जाता था, 300 रुपये में कॉल गर्ल उपलब्ध कराई जाती थी। घंटे के हिसाब से भुगतान होता था। हाईवे किनारे होने से रिसॉर्ट में काफी लोग आते थे। इंस्पेक्टर सतेंद्र राघव के अनुसार से पकडे गए दो युवक और युवती के साथ ही रिसॉर्ट संचालक और कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
फाइल फोटो
27 मार्च को आगरा के होटल तपस्या में पकडा सेक्स रैकेट
27 मार्च 2018 को न्यू आगरा थाने के पास स्थित तपस्या होटल में सेक्स रैकेट पकडा गया था, होटल के तीन कमरों में देह व्यापार होता पुलिस को मिला था। पुलिस ने आठ पुरुष और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया था। होटल मालकिन प्रियंका रावत और उनके बेटे सिद्धार्थ को घर से हिरासत में लिया गया। थाना न्यू आगरा प्रभारी ने बताया कि होटल के कमरों से आपत्तिजनक वस्तु मिली है, जिनको साक्ष्य के रूप में रखा गया है। इसके साथ बीयर और शराब भी मिली। पुलिस ने नौ मोबाइल और 14292 रुपये बरामद किए। मंगलवार को सभी 13 आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। यहां पर आरोपियों के अधिवक्ताओं ने अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा गलत लगाए जाने की बात कही, अदालत ने बुधवार को जमानत पर सुनवाई का आदेश दिया। होटल मालकिन और मैनेजर बबिता अग्रवाल के साथ आठ पुरुष आरोपियों को जेल भेज दिया। जबकि तीन महिलाओं को नारी निकेतन भेजा। थाना न्यू आगरा प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि पुलिस को होटल में देह व्यापार संबंधित कई साक्ष्य मिले हैं। इसके साथ अन्य सबूत और जुटाए जा रहे हैं।
इन्हें भेजा जेल
होटल मालकिन प्रियंका रावत, मैनेजर बबिता अग्रवाल, सिद्धार्थ रावत, शूरवीर सिंह, मोहित मोठवानी, प्रेम खान, कुणाल अग्रवाल, विशाल, अमित, आंशू को जेल भेजा गया। जबकि कोलकता की तीन महिलाओं को नारी निकेतन भेजा गया है।
1000 से 1500 रुपये में बुकिंग
पुलिस को ग्राहकों ने बताया कि एक घंटे के लिए कमरे की बुकिंग एक हजार से 1500 रुपये में होती थी। ग्राहक सीधे कर्मचारियों से सेटिंग करते थे। उसके बाद कमरे में युवती को भेजा जाता था। एक युवती ने पुलिस को बताया कि ग्राहक ने एक हजार रुपये दिए थे। जबकि दूसरी युवती ने 1500 रुपये देने की जानकारी दी। सभी युवतियों को ठेके पर बुलाया जाता था।