Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Sapna Chaudhary Live concert cancel once again in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Sapna Chaudhary Live concert cancel once again in Agra

101

आगरालीक्स … ‘तेरी आख्या का यो काजल’ से धूम मचाने के लिए तैयार सपना चौधरी का 27 अक्टूबर को आगरा में कार्यक्रम था लेकिन इस कार्यक्रम की भी अनुमति नहीं दी गई है। इससे पहले 15 अक्टूबर को सपना चौधरी के कार्यक्रम की प्रशासन ने अनुमति देने के बाद अंतिम समय पर निरस्त कर दी थी। सपना चौधरी को आगरा से लौटना पडा था।


सपना चौधरी का एक और कार्यक्रम 27 अक्टूबर को प्रस्तावित है, यह कार्यक्रम भी आगरा कॉलेज ग्राउंड पर होना है। इसके लिए डिग डांस कंपनी के राहुल कुमार ने एडीएम सिटी केपी सिंह के पास अनुमति के लिए आवेदन किया था, इसकी रिपोर्ट पुलिस से मंगाई गई। एडीएम सिटी का मीडिया से कहना है कि प्रशासन को कार्यक्रमों से परहेज नहीं है, लेकिन शांति व्यवस्था में खलल नहीं होने दिया जाएगा। सपना चौधरी के कार्यक्रम की अनुमति न देने की जानकारी आवेदक को दे दी गई है।
लाइव प्रस्तुति से 3 घंटे पहले सपना का शो निरस्त
15 अक्टूबर 2018 को आगरा में डांसर सपना चौधरी का कार्यक्रम आखिरकार रद्द कर दिया गया है। कार्यक्रम स्थल आगरा कॉलेज ग्राउंड में सपना चौधरी का कार्यक्रम निरस्त करने का नोटिस चस्पा कर दिया है। शाम तक सपना चौधरी के कार्यक्रम को लेकर संशय बना रहा, इस बीच सपना चौधरी के आगरा पहुचने की खबर चलती रही।जिला प्रशासन ने 4 अक्टूबर को सपना चौधरी के कार्यक्रम की अनुमति दी थी, इसे सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रद्द कर दिया है।
इससे सपना चौधरी कर कार्यक्रम का इंतजार कर रहे लोग परेशान है। आयोजकों में खलबली मची हुई है। इससे पहले इलाहाबाद और लखनऊ में सपना चौधरी का कार्यक्रम रद्द होने पर बवाल हो चुका है। कार्यक्रम कराने के लिए सिफारिश लगाई जा रही है।
सोमवार रात को आगरा कॉलेज के ग्राउंड पर आरोही संस्था द्वारा सपना चौधरी का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के लिए है, इसमें म​हिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में पास और टिकट से एंट्री है, कार्यक्रम के पास को लेकर सिफारिश लगाई जा रही हैं।
सुरक्षा में लगाई पुलिस
तीन एसएचओ, 15 दारोगा, 10 महिला दारोगा, 50 कांस्टेबल, 15 महिला कांस्टेबल, तीन ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, पांच ट्रैफिक कांस्टेबल की ड्यूटी प्रस्तावित है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!