आगरालीक्स ..आगरा में ट्रेन पकडने में आईआईटी मद्रास के छात्र की दर्दनाक मौत, गंभीर हालत में घायल होने पर एसएन में भर्ती कराया गया था, एमटेक के छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुर्तगाल निवासी आईआईटी मद्रास का एमटेक का छात्र अपने तीन दोस्तों के साथ जयपुर से आगरा आ रहा था।
आईआईटी मद्रास के एमटेक फस्र्ट सेमेस्टर के पुर्तगाल निवासी दो छात्र और दो छात्राओं का दल जयपुर से आगरा घूमने के लिए शुक्रवार को अजमेर इंटरसिटी से आ रहा था। ट्रेन ईदगाह रेलवे स्टेशन पर पहुंची, छात्रों को लगा कि आगरा फोर्ट स्टेशन आ गया। 24 वर्षीय जार्ज सेंटोस, एंटोनियो रीटा कोस्टा और बेयट्रिज ओलिवर ईदगाह स्टेशन पर उतर गए, स्टेशन पर उतरने के बाद पता चला कि आगरा पफोर्ट स्टेशन तो इसके बाद आएगा।
चलती ट्रेन में चढते समय हादसा
इसी दौरान ट्रेन चलने लगी, एंटोनियो रीटा कोस्टा और बेयट्रिज ओलिवर ट्रेन में चढ गए, जॉर्ज सेंटोस चलती ट्रेन की चपेट में आ गया, उसे गंभीर हालत में एसएन में भर्ती किया गया। यहां रात में उसकी मौत हो गई, छात्र की मौत की सूचना पुर्तगाल दूतावास को दी गई, उसके परिजन आगरा आ रहे हैं।
फाइल फोटो