आगरालीक्स.. आगरा में संजली की मां अनीता फूट फूट कर रो रही है, उसके घर में पानी तक नहीं है, नेता चौखट पर पहुंचकर मदद करने के बजाय पीने के लिए पानी मांग रहे हैं। इससे संजली की मां आहत है, उन्होंने रविवार को एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया के सामने कहा कि हत्यारों ने जिस तरह मेरी बेटी को मार डाला उसी तरह उन्हें भी जलाया जाए। पुलिस हत्यारों को अभी तक पकड़ नहीं पाई है। हत्यारों तक पहुंचने की जगह पुलिस परिवार के लोगों पर ही शक कर रही है। नेता पर नेता आए जा रहे हैं। यहां आकर पानी मांगते हैं। नेतागिरी करते हैं। हम गरीब लोग हैं। कहां से उनकी मांग पूरी करें। हमें नेतागिरी नहीं इंसाफ चाहिए। अगर इंसाफ नहीं मिला तो मैं भूख हड़ताल करूंगी
संजली की मां ने कहा कि पुलिस नहीं पकड रही हत्यारे
अनीता ने कहा कि बेटी के हत्यारों को पकडऩे की जगह पुलिस परिवारवालों पर ही शक कर रही है। हम गरीब लोग हैं, यहां रोज नेता आ रहे हैं। पानी पिलाने की मांग करते हैं तो कभी कुछ और। हम कहां से उनकी मांग पूरी करें। अनीता ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़ा नहीं गया तो वो भूख हड़ताल करेगी। संजली की मां की बात सुनने के बाद आयोग अध्यक्ष ने अधिकारियों से बंद कमरे में मामले की जांच की जानकारी ली।
एससी आयोग अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया ने पुलिस अधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे कमरे में मौजूद आयोग के अन्य सदस्यों के सामने कुछ महिलाएं नारेबाजी करने लगीं। संजली की मां अनीता ने सरकार विरोधी नारे लगाने पहले शुरू किये। इसके बाद वहां मौजूद महिलाओं ने नारों की आवाज और तेज कर दी। महिलाएं कुर्सी छोड़ो भैंस चरोओ जैसे नारे लगाते हुए विरोध कर रही थीं। पुलिस ने बामुश्किल महिलाओं को शांत कराया।
सीबीआइ जांच की मांग
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर भी पहुंचे। संजली के परिजनों से मिलने के बाद बब्बर ने मामले की सीबीआइ जांच की मांग उठाई। कहा कि प्रदेश की पुलिस भरोसे के काबिल नहीं है इसलिये संजली हत्याकांड की सीबीआइ जांच होनी चाहिए।