आगरालीक्स… आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टोल मांगने पर भाजपा विधायक के समर्थकों ने टोलकर्मियों के साथ मारपीट की, सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में रात 10:30बाराबंकी जिले के दरियाबाद से भाजपा विधायक सतीश शर्मा लखनऊ से करीब 100 कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में आयोजित होने वाले अयोध्या महोत्सव में शामिल होने जा रहे थे। उनके काफिले में चार कार और एक बस थी। भाजपा विधायक की गाड़ी से टोलकर्मियों ने टोल नहीं लिया।
बस से टोल मंगाने पर भडके समर्थक
पीछे से आयी बस रोककर टोल कर्मियों ने टोल देने के लिए कहा। इस पर बस चालक ने फैजाबाद के सांसद लल्लू सिंह का एक पत्र टोल कर्मियों को दिखाया। इस पर टोल कर्मियों ने अधिकारियों से बातचीत करने का हवाला देते हुए रुकने को कहा।
इसी बात को लेकर बस में सवार विधायक समर्थक झगड़ने लगे। कुछ देर बाद आगे चल रही विधायक लिखी गाड़ियों में से लोग निकल आये तथा टोल कर्मियों को पीटने लगे। इसके चलते टोल पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने कराया शांत
समय टोल के मैनेजर सुनील कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे तथा समझाने का प्रयास किया, लेकिन विधायक समर्थक नहीं माने। टोल कर्मियों ने इस घटना की जानकारी फतेहाबाद पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह टोल कर्मियों को वहां से दूर कर सभी गाड़ियों को टोल से निकाल कर रास्ता साफ कराया।