आगरालीक्स.. आगरा में 24 घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगरा में होंगे, वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, उनके साथ मंच पर सीएम योगी सहित 26 वीआईपी रहेंगे। इसकी सूची पीएमओ को भेज दी गई है। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के लिए सुरक्षा एजेंसिया सतर्क हैं, सभा स्थल कोठी मीना बाजार को किले में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों की चप्पे चप्पे पर नजर है।
आगरा के कोठी मीना बाजार से नौ जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे, वे आगरा में दो घंटे रहेंगे, प्रस्तावति कार्यक्रम के तहत वे दोपहर में खेरिया एयरपोर्ट पर आएंगे। वहां से सीधे कोठी मीना बाजार में सभा स्थल पर पहुंचे, वे आगरा से शाम करीब पांच बजे रवाना होंगे।
पीएम के साथ होंगे 26 वीआईपी
मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 26 वीआईपी होंगे, इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, सांसद हेमामालिनी, डॉ राम शंकर कठेरिया, चौधरी बाबूलाल, हाथरस के सांसद राजेश दिवाकर, कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल सहित आगरा के सभी नौ विधायकों के साथ महानगर और जिला अध्यक्ष का नाम पीएमओ को भेजा गया है।
नौ जनवरी को सुबह 8:00 बजे से रात के 8:00 बजे तक रहेगा डायवर्जन।
कोठी मीना बाजार जाने के दौरान कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।
कलेक्ट्रेट से सेंट जोन्स के बीच में सभी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया ।
मंच पर मौजूद अतिथियों के वाहनों की पार्किंग मंच के पीछे।
एमजी रोड पर आने वाली भीड़ की पार्किंग जीआईसी ग्राउंड।
खेरागढ़ विधानसभा की जनता की पार्किंग बैप्टिस्ट स्कूल साईं का तकिया।
फतेहाबाद शमशाबाद के लोगों की पार्किंग तार घर मैदान।
फतेहपुरसीकरी की ओर से आने वाले लोग अपने वाहन पार्किंग राजपुर फार्म हाउस अमरपुरा बिचपुरी रोड पर करेंगे।
एत्मादपुर फिरोजाबाद और हाथरस की ओर से आने वाले पार्टी के कार्यकर्ता आवास विकास सेक्टर 7, 11 और 12 पार्किंग स्थल पर जाएंगे।
मथुरा की ओर से आने वाले वाहन कारगिल पेट्रोल पंप होते हुए सेक्टर 15 में पार्क होंगे ।
रामबाग वाटर वर्क्स और खानदारी वाली जनता अपने वाहनों की पार्किंग खंदारी कैंपस के सामने होकर जिला जेल के सामने पार्किंग स्थल पर जाएगी।