आगरालीक्स.. आगरा में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगडिया ने 22 विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यक्रम में कहा अबकी बार पब्लिक की सरकार। अयोध्या में राममंदिर नहीं तो हिंदुओं का वोट नहीं के गांव और शहरों में लगाए जाएंगे होर्डिंग।
आगरा में शमसाबाद रोड पर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगडिया ने राष्ट्रीय बजरंग दल के 22 विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अयोध्या में राम मंदिर हम बनवाएंगे, इसके लिए गांव और शहर में कार्यकर्ता होर्डिंग लगाएं कि अयोध्या में राम मंदिर नहीं तो हिंदुओं का वोट नहीं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम, किसानों को दाम, युवाओं को काम मिलना चाहिए, इसके लिए पब्लिक की सरकार आना जरूरी है। उनके साथ कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए, अबकी बार पब्लिक की सरकार।
सोशल मीडिया से करें संपर्क
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगडिया ने कहा कि राम मंदिर के लिए बडी संख्या में हिंदुओं को एकजुट करने की जरूरत है, इसके लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें।