आगरालीक्स..आगरा में दुल्हन ने दूल्हे से सात पफेरे लेने से इन्कार किया, वरमाला डालने के बाद दुल्हन के फेरे लेने से इन्कार करने की हिम्मत को लोग सलाम कर रहे हैं।
आगरा के यमुना पार क्षेत्र में रविवार को शादी समारोह था। दुल्हन युमना पार की है और दुल्हा जीवनी मंडी का रहने वाला है। मैरिज होम में रविवार को शादी समारोह था, बारात चढने के बाद मैरिज होम पहुंची, जमकर डांस हुआ, दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डाली। इसके बाद दोनों ने खाना खाया, फेरे से पहले दुल्हन और दूल्हा अपने कमरे में चले गए।
टल्ली हो गया दूल्हा, ठीक से नहीं हो सका खडा
कमरे में जाते ही दूल्हे को उसके दोस्तों की महपिफल मिल गई, अपने दोस्तों के साथ दूल्हे ने जमकर शराब पी, सुबह तीन बजे पफेरे के लिए दूल्हा को बुलाया गया लेकिन वह खडे होने की स्थिति में नहीं था। टल्ली हुए दुल्हे को कई बार मंडप में बुलाया गया लेकिन वह नहीं आया। सुबह 4 बजे उसके साथी सहारा देकर दूल्हे को मंडप में लेकर आए। यहां उस पर ठीक से बैठा नहीं गया। ना ही वह ठीक से खडा हो पा रहा था।
पंडित जी ने पूछा शराब पीकर आए हो, दुल्हन ने फेरे लेने से किया इन्कार
दूल्हे की हालत को देख पंडित जी ने पूछा कि शराब पीकर आए हो, इस पर दूल्हे ने कहा कि जो भी करवाना है जल्दी करवा लो। दूल्हे की हालत देखने के बाद दुल्हन खडी हो गई और फेरे लेने से इन्कार कर दिया, उसके समर्थन में परिजन भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हा, उसके परिजन और दुल्हन पक्ष के लोगों को थाने ले आई, यहां दोनों के बीच में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
कान्सेप्ट फोटो