आगरालीक्स ..आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के छह डॉक्टर गायब चल रहे हैं, ये प्राइवेट प्रैक्टिस तो नहीं कर रहे हैं, इन छह डॉक्टरों की सेवा समाप्ति के लिए डीजीएमई द्वारा नोटिस दिया गया है। प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रदेश के सात मेडिकल कॉलेज और कानपुर के दो संस्थानों से गायब चल रहे 30 डॉक्टरों की जांच करें और सेवा समाप्ति की कार्रवाई करें।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से छह डॉक्टर लंबे समय से गायब चल रहे हैं, इनके द्वारा कॉलेज में कोई सूचना नहीं दी गई है। इन चिकित्सकों के गायब चलने से एसएन में काम प्रभावित हो रहा है, इन चिकित्सकों की सेवा समाप्ति के लिए डीजीएमई द्वारा नोटिस दिए गए हैं।
इन डॉक्टरों को दिए गए नोटिस
डॉ दीपिका जैन पैथोलॉजी लैब
डॉ अमित टंडन स्त्री रोग विभाग
डॉ संदीप सचदेवा एसपीएम
डॉ मयंक सर्जरी
डॉ हिमांशु कुमार यादव मेडिसिन
डा अंशुमान अग्रवाल न्यूक्लियर मेडिसिन