आगरालीक्स …आगरा में होली के महीने में दीपावली मन रही है, विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी पर बम पाटखे चलाए जा रहे हैं, ढोल नगाडे पर लोग नाच रहे हैं। हर तरफ भारत माता की जय, जय अभिनंदन हम करते हैं तुम्हारा अभिनंदन गूंज रहा है।

बुधवार को पाकिस्तान के फाइटर जेट्स का पीछा करते हुए उनका जेट मिग-21 क्रैश हो गया और वह पाक की सीमा में गिर गए। पाक सेना ने उन्हें पकड़ लिया और फिर कुछ ही मिनटों के अंदर उनके वीडियोज आने लगे। विंग कमांडर अभिनंदन के पिता भी एक फौजी रह चुके हैं। विंग कमांडर अभिनंदन, रिटायर्ड एयर मार्शल एस वर्तमान के बेटे हैं।
मन रहा जश्न

शुक्रवार रात नौ बजे के बाद विंग कमांडर अभिनंदन ने अपने वतन में कदम रखा, आगरा में जश्न का माहौल हो गया। बम पटाखे चलने लोग, रोम रोम प्रफुल्लित हो गया। देर रात तक आगरा में जश्न का माहौल रहा।