आगरालीक्स.. आगरा में युवा कह रहे हैं मूंछें हों तो विंग कमांडर अभिनंदन जैसी, एक बैंक के मैनेजर सहित तमाम युवाओं ने अभिनंदन स्टाइल में मूंछ सेट करा ली हैं।
विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी के बाद आगरा सहित देश भर में जश्न मन रहा है। विंग कमांडर अभिनंदन पर युवाओं को गर्व है, वे उन्हें अपना आदर्श मानते हुए कॉपी कर रहे हैं। विंग कमांडर अभिनंदन की मूंछ को देख युवा खासे उत्साहित हैं। आगरा में तमाम युवाओं ने अभिनंदन स्टाइल में मूंछ सेट करा ली हैं। केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर धीरज कुमार ने विंग कमांडर अभिनंदन की तरह से ही मूंछ सेट कराई हैं। इसी तरह से तमाम युवा जिन्होंने पहले दाढी बढा ली थी, वे अब दाढी को हटाकर मूंछ सेट करा रहे हैं।
सैलून में भी मांग
सैलून में ट्रिमिंग से ज्यादा मांग मूंछ सेट कराने की होने लगी है, विंग कमांडर अभिनंदन की तरह से युवा अपनी मूंछ सेट करा रहे हैं।
विंग कमांडर अभिनंदन का आगरा कनेक्शन
आगरा से विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई का कनेक्शन है, उनके ससुर आगरा आए, एक घंटे बाद पाक से रिहाई की खुशखबरी आ गई, विंग कमांडर अभिनंदन आगरा आ सकते हैं।
बुधवार यानी 27 फरवरी को विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान के एफ 16 को खदेडने के लिए मिग 21 से उडान भरी, उनका मिग 21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उन्हें पाकिस्तान की सेना ने अरेस्ट कर लिया, इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किए गए। इससे देश भर में विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल रिहाई के के लिए प्रार्थनाएं होने लगीं।
आगरा आए अभिनंदन के ससुरालीजन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विंग कमांडर अभिनंदन की ससुराल गुरुदास पुर के धारीवाल गांव में है, उनके ससुर रिटायर कर्नल विनोद मारवाह सहित विंग कमांडर अभिनंदन की पत्नी तन्वी सहित परिजन आगरा के राधास्वामी मत के अनुयायी हैं। दामाद के पाकिस्तान सेना द्वारा अरेस्ट किए जाने पर वे गुरुवार को आगरा पहुंचे, यहां उन्होंने गुरु महाराज प्रो पीएस सत्संगी से विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल वापसी के लिए अर्ज की।
एक घंटे बाद मिली पाक से रिहा होने की खबर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विंग कमांडर अभिनंदन के ससुर रिटायर कर्नल विनोद मारवाह अपने परिजनों के साथ राधास्वामी मत के गुरु महाराज प्रो पीएस सत्संगी से सलामती की अर्ज कर रहे थे, गुरु महाराज ने पफरमाया कि अभिनंदन सकुशल लौटेंगे, इसके एक घंटे बाद ही पाकिस्तान की संसद में प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा कर दिया जाएगा।
आगरा आ सकते हैं विंग कमांडर अभिनंदन
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई से खुशी और जश्न का माहौल है। उनके ससुरालीजन अपने साथ विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर आगरा आ सकते हैं। यहां वे सकुशल रिहाई के लिए राधास्वामी मत को शुकराना करेंगे।