आगरालीक्स.. आगरा में मेट्रो के संचालन के लिए मेट्रो सेस भी लगेगा, मकान से लेकर पेट्रोल डीजल पर सेस देना होगा, जाने मेट्रो के रास्ते में आएंगे मकान और दुकान, कैसे होगा काम।
आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का शिलान्यास आठ मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। वे कानपुर में आयोजित कार्यक्रम में आगरा और कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास करेंगे। यह प्रोजेक्ट पांच साल में पूरा होना है।
8379 करोड से मेट्रो रेल के दो कॉरिडोर बनेंगे, यह पांच साल में पूरी होगी। गुरुवार रात को आगरा में मेट्रो रेल परियोजना के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी, कैबिनेट मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार रात को आगरा और कानपुर मेट्रो रेल परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी की जानकारी दी।
8379 करोड का प्रोजेक्ट
आगरा मेट्रो रेल परियोजना 8379 करोड से बनेगी, मेट्रो का काम पांच साल में पूरा होना है, यानी 2024 में आगरा में मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। आगरा मेट्रो रेल परियोजना में दो कारिडोर होंगे, पहला कॉरिडोर सिकंदरा से ताप पूर्वी गेट तक होगा, यह 14 किलोमीटर का होगा और 13 स्टेशन होंगे। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 15 40 किलोमीटर तक का होगा। इसमें 14 स्टेशन होंगे और ये सभी एलिवेटेड होंगे। आगरा मेट्रो रेल परियोजना पर प्रदेश और केंद्र सरकार की संयुक्त कंपनी लखनउ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन काम करेगी। यह कंपनी आगरा में मेट्रो ट्रेन के लिए ट्रैक, स्टेशन से लेकर ट्रेन चलाने का काम करेगी। मेट्रो की स्पीड दो मिनट प्रति किलोमीटर होगी।
सेस लगेगा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेट्रो के 500 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को मेट्रो सेस देना होगा। इसके साथ ही मेट्रो के संचालन के लिए ग्रहकर से लेकर अन्य टैक्स, पेट्रोल और डीजल पर भी सेस लगाया जाएगा। इसके साथ ही मकान की रजिस्ट्री भी महंगी हो जाएगी। सिकंदरा से मेट्रो का काम शुरू होगा, एलीवेटेड और अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनेंगे, इससे लोगों को परेशानी ना हो, इसका ध्यान रखा जाएगा लेकिन पांच साल तक चलने वाले मेट्रो रेल परियोजना के काम से आगरा के लोगों को परेशान होना पडेगा।
दो कॉरीडोर होंगे
पहला कॉरीडोर ताज कॉरिडोर
सिकंदरा, गुरु द्वारा गुरु का ताल, आईएसबीटी, शास्त्रीनगर, यूनिवर्सिटी खंदारी परिसर, आरबीएस कॉलेज, राजा की मंडी, मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, जामा मस्जिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल, फतेहाबाद रोड, बसई और ताजमहल पूर्वी गेट
दूसरा कॉरीडोर कालिंदी विहार कॉरिडोर
आगरा कैंट, सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, रामबाग, पफाउंड्री नगर, मंडी समिति, कालिंदी विहार
दो डिपो बनेंगे
मेट्रो ट्रेन परियोजना में ट्रेनों के संचालन के लिए दो डिपो बनाए जाएंगे। इसमें से एक डिपो पीएससी ग्राउंड में 16. 3 हेक्टेयर में बनेगा और दूसरा कालिंदी विहार में 11. 9 हेक्टेयर में बनाया जाएगा।