आगरालीक्स ..आगरा में 18 अप्रैल को मतदान होगा, भाजपा, बसपा सपा गठबंधन, कांग्रेस में हलचल मची हुई है, प्रत्याशी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं हैं, कुछ मैदान छोडने की तैयारी में है तो नए चेहरे भी सामने आ रहे हैं।
आगरा में द्वितीय चरण में 18 अप्रैल को मतदान होगा, सपा बसपा और रालोद गठबंधन में आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी सीट बसपा के पास है। आगरा सुरक्षित सीट से मनोज सोनी और फतेहपुर सीकरी से पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय प्रचार कर रहीं हैं, चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही फतेहपुर सीकरी सीट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। इस सीट पर एक दो दिन में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी दोनों में से किसी भी सीट पर घोषित नहीं किए हैं।
यह है चुनाव कार्यक्रम
आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट
अधिसूचना जारी की जाएगी 19 मार्च
नामांकन की अंतिम तिथि 26 मार्च
नामांकन पत्र की जांच 27 मार्च
नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 28 मार्च
मतदान की तिथि 18 अप्रैल
परिणाम 23 मई