आगरालीक्स… आगरा सुरक्षित सीट के लिए जुलूस के साथ पहुंचे भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल, एमजी रोड पर जाम। राजबब्बर के नामांकन से पहले एसपी सिंह बघेल ने दिखाई ताकत, बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक जुलूस के साथ कलक्ट्रेट तक पहुंचे।
सोमवार को नामांकन करने से पहले एसपी सिंह बघेल के समर्थन सुभाष पार्क के सामने वाल्मीकि वाटिका पर एकत्रित हुई। यहां से जुलूस लेकर कलक्ट्रेट तक पहुंचे। भाजपा ने दो बार के सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया की टिकट काटने के बाद एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया है। एसपी सिंह बघेल के समर्थक बडी संख्या में सुभार्ष पार्क से कलक्ट्रेट तक मोदी मोदी के नारे लगाते हुए पहुंचे। यहां उन्हें कलक्ट्रेट के गेट पर रोक दिया, इस दौरान नोकझोक हुई, कार्यकर्ता कलक्ट्रेट का गेट खुलवाकर अंदर प्रवेश कर गए।