Tuesday , 22 September 2026
Home टॉप न्यूज़ BJP MLA Jagan Prasad Garg dies, Agra North seat vacant
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

BJP MLA Jagan Prasad Garg dies, Agra North seat vacant

220

आगरालीक्स… आगरा में विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद उत्तर विधानसभा सीट से उनके उत्तराधिकारी के नाम की चर्चाएं तेज हो गई हैं, अन्य दलों की भी इस सीट पर नजर है। इस सीट पर उपचुनाव होगा, ऐसे में भाजपा सहित अन्य दल अपने प्रत्याशी उतारेंगे। दावेदारों सक्रिय हो गए हैं, भाजपा में उत्तर विधानसभा के उपचुनाव के लिए तमाम नाम सामने आने लगे हैं, कुछ लोग सक्रिय भी हो गए हैं।
भाजपा से पांच बार से विधायक जगन प्रसाद गर्ग का बुधवार को हार्ट अटैक पडने से निधन हो गया, रात में अंतिम संस्कार किया गया। गुरुवार को हर जगह चर्चा में विधायक जगन प्रसाद गर्ग रहे, उनकी हार्ट अटैक से मौत पर लोग सन्न हैं। इसके साथ ही राजनैतिक गलियारों में उनके निधन के बाद आगरा की उत्तर विधानसभा पर उपचुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इस सीट पर भाजपा का लंबे समय से दबदबा रहा है। वैश्य बाहुल्य सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत को आसान मानकर तमाम लोग सक्रिय हो गए हैं। विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद आगरा उत्तर विधानसभा के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

आगरा में दो बार हो चुका है उपचुनाव
लोकसभा और विधानसभा की सीट छह महीने से ज्यादा समय के लिए खाली नहीं रह सकती है। आगरा में भाजपा विधायक सत्यप्रकाश विकल के निधन के बाद 1998 में उपचुनाव हुआ था, इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जगन प्रसाद गर्ग ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2005 में खेरागढ से भाजपा विधायक रमेश कांत लवानियां के निधन के बाद उपचुनाव हुआ था और भाजपा को करारी हार मिली थी।


आज होगी उठावनी
विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन पर शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में सुबह 11 से 12 बजे तक है।

प्रचार के बाद घर पहुंचे, हार्ट अटैक से मौत
10 अप्रैल 2019 को आवास विकास कॉलोनी में आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के प्रचार के दौरान पांच बार से आगरा उत्तर सीट से भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की तबीयत बिगड गई, वहां से वे अपने घर पहुंच गए। घर पहुंचने के बाद उन्होंने खाना खाया और तबीयत बिगड गई, परिजन विधायक जगन प्रसाद गर्ग को पुष्पांजलि हॉस्पिटल ले गए, इलाज के आधे घंटे बाद उनका निधन हो गया, उनके निधन की खबर मिलते ही तमाम लोग मदिया कटरा स्थित उनके आवास पर पहुंच गए।
सीएम योगी आदित्यनाथ पहु्ंचे घर
सीएम योगी आदित्यनाथ शाम साढे पांच बजे विधायक जगन प्रसाद गर्ग के आवास पर पहुंचे, उन्होंने शोक संत्रत्व परिवार को सांत्वना दी और उनके परिजनों से बात की। इसके बाद मंत्री और विधायकों का उनके घर पर पहुंचने का सिलसिला चलता रहा।
रात में हुआ अंतिम संस्कार
रात नौ बजे विधायक जगन प्रसाद गर्ग की अंतिम यात्रा उनके मदिया कटरा स्थित आवास से निकली, उनकी अंतिम यात्रा में शहर के तमाम लोग शामिल हुए। रात में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Census 2027 Phase 2nd Start in UP from 16th November 2026

आगरालीक्स आगरा सहित उत्तर प्रदेश में जनगणना के पहले चरण में स्वगणना...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Lost Treatment Money, Found Hope”- Agra Auto Driver’s Honesty Gives a Sick Mother a Second Chance

आगरालीक्स…नोटों से ज्यादा निकली ‘नूर’ की चमक, बीमार मां के इलाज को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Jewellery & Cash stolen from two houses in Agra

आगरालीक्स …आगरा में रात में रोडवेज में क्लर्क सहित दो घरों में...

बिगलीक्स

Agra News Live: Car hit tree on Fatehabad road, Two youth died in Agra

आगरालीक्स दर्दनाक, आगरा में कार पेड़ से टकराई, भीषण हादसे में दो...

error: Content is protected !!