आगरालीक्स… आगरा में भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की उठावनी में भीड उमडी, रोड जाम, पैर रखने की जगह तक नहीं, हर जुबां पर एक ही चर्चा, विधायक अच्छे थे।
बुधवार को पांच बार से भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की हार्ट अटैक से मौत् हो गई थी। शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में सुबह 11 से 12 बजे तक उठावनी में शहर उमड पडा, 11. 30 बजे के बाद रोड जाम लो गए, पैर रखने की जगह तक नहीं रही। एक हजार से अधिक संस्थाओं के शोक संदेश आए हैं।
आगरा उत्तर सीट के लिए होगा उपचुनाव
भाजपा से पांच बार से विधायक जगन प्रसाद गर्ग का बुधवार को हार्ट अटैक पडने से निधन हो गया, रात में अंतिम संस्कार किया गया। गुरुवार को हर जगह चर्चा में विधायक जगन प्रसाद गर्ग रहे, उनकी हार्ट अटैक से मौत पर लोग सन्न हैं। इसके साथ ही राजनैतिक गलियारों में उनके निधन के बाद आगरा की उत्तर विधानसभा पर उपचुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इस सीट पर भाजपा का लंबे समय से दबदबा रहा है। वैश्य बाहुल्य सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत को आसान मानकर तमाम लोग सक्रिय हो गए हैं। विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद आगरा उत्तर विधानसभा के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

आगरा में दो बार हो चुका है उपचुनाव
लोकसभा और विधानसभा की सीट छह महीने से ज्यादा समय के लिए खाली नहीं रह सकती है। आगरा में भाजपा विधायक सत्यप्रकाश विकल के निधन के बाद 1998 में उपचुनाव हुआ था, इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जगन प्रसाद गर्ग ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2005 में खेरागढ से भाजपा विधायक रमेश कांत लवानियां के निधन के बाद उपचुनाव हुआ था और भाजपा को करारी हार मिली थी।
प्रचार के बाद घर पहुंचे, हार्ट अटैक से मौत
10 अप्रैल 2019 को आवास विकास कॉलोनी में आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के प्रचार के दौरान पांच बार से आगरा उत्तर सीट से भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की तबीयत बिगड गई, वहां से वे अपने घर पहुंच गए। घर पहुंचने के बाद उन्होंने खाना खाया और तबीयत बिगड गई, परिजन विधायक जगन प्रसाद गर्ग को पुष्पांजलि हॉस्पिटल ले गए, इलाज के आधे घंटे बाद उनका निधन हो गया, उनके निधन की खबर मिलते ही तमाम लोग मदिया कटरा स्थित उनके आवास पर पहुंच गए।