आगरालीक्स …आगरा में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए रोड शो कर रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया बीच रास्ते में रथ से उतर गए, अपनी गाडी मंगाई और वहां से चले गए। उनके जाने के बाद प्रत्याशी और कांग्रेस प्रत्याशी रोड शो करते हुए रथ को लेकर बिजलीघर चौराहे पर पहुंचे। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि उन्हें हाथरस के सादाबाद में भी रोड शो करना था, देरी होने के चलते बीच में रोड शो छोडना पडा।
कांग्रेस से आगरा सुरक्षित सीट से प्रीता हरित प्रत्याशी हैं, उनके प्रचार के लिए शुक्रवार दोपहर में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया आगरा पहुंचे। यहां उन्हें भगवान टॉकीज से बिजलीघर तक रोड शो करना था, वे डेढ बजे आगरा पहुंचे। रोड शो भगवान टॉकीज की जगह शहीद स्मारक से शुरू किया गया। यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, इसके बाद वे रथ में कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित और पदाधिकारियों के साथ सवार हुए।
फव्वारा पर रोड शो के रथ से उतर गए सिंधिया
शहीद स्मारक से घटिया आजम खां होता हुए रथ आगे बढा, घटिया आजम खां पर रोड शो पर फूल बरसाए गए। पफव्वारा पर रोड शो पहुंचा, यहां रथ से ज्योतिरादित्य सिधिंया उतर गए, अपनी गाडी में बैठकर चले गए। चर्चाएं होने लगी कि रोड शो में भीड ना जुटा पाने के कारण बीच रास्ते से सिंधिया चले गए। हालांकि कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि समय कम होने के कारण उन्हें जाना पडा, उन्हें सादाबाद और उसके बाद मथुरा में भी रोड शो करना है।