आगरालीक्स.. आगरा में अविरल संस्था से जुडे डॉक्टर और सदस्यों ने लोगों से वोट की अपील की, आंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण करने के बाद लोगोंं को मतदान करने के लिए जागरूक किया।
रविवार को डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर अविरल संस्था द्वारा कार्याक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया, उन्हें मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान डॉ सीमा सिंह, डॉ अनंग उपाध्याय, डॉ सलिल भारद्वाज, डॉ बीएस बघेल, डॉ मुकेश चौधरी, उमाशंकर मिश्रा, अरना आदि मौजूद रहे।
