आगरालीक्स… आगरा में फ्री फ्लैप कार्यशाला आयोजित की जा रही है, यह प्लास्टिक सर्जरी का अत्याधुनिक तरीका है, इसमें शरीर के एक हिस्से को निकालकर दूसरी जगह खून की नसों के साथ प्रत्यारोपित किया जाता है।
शनिवार को पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी कैंसर इंस्टीटयूट, सिकंदरा में आयोजित प्रेसवार्ता में आगरा प्लास्टिक सर्जन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने बताया कि 25 से 27 अप्रैल तक यह कार्यशाला आयोजित की जाएगी, इसमें देश भर से चिकित्सक आएंगे। यहां चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। माइक्रोसर्जरी से इसे किया जाएगा। संयोजक डॉ ओमकांत गुप्ता, सह संयोजक डॉ संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ आदित्य राय, प्रशिक्षण संयोजक अनुरंजन गुप्ता, डॉ प्रणय सिंह चकोटिया आदि मौजूद रहे।