आगरालीक्स ..आगरा में छुटटी के चलते तीन दिन बैंक बंद रही, गैस कटर से ताले काटने के बाद चोरों ने इत्मिनान से चोरी की, चोर बैंक से कंप्यूटर चोरी कर ले गए लेकिन लॉकर को नहीं तोड सके। शनिवार को बैंक खुलने पर बैंक अधिकारियों के होश उड गए। पुलिस छानबीन में जुटी है।
आगरा में बैंकों की तीन दिन की छुटटी थी, शनिवार को बैंक अधिकारी इलाहाबाद बैंक, आवास विकास कॉलोनी पहुंचे, बैंक के ताले टूटे हुए थे, ताले तोडने के बाद एक टेबल पर रख दिए थे। बैंक के लॉकर को भी तोडने का दुस्साहस किया गया लेकिन चोर लॉकर नहीं तोड सके।
कैंश नहीं मिला तो चोरी कर ले गए कंप्यूटर
लॉकर न टूटने से चोर कैंश नहीं ले जा सके, कैश न ले जाने पर चोर बैंक से कंप्यूटर चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
एटीएम का शटर तोडा
15 मसर्ख्आ 2019 को वास विकास कॉलोनी के मार्केट में प्रथम तल पर एसबीआई का एटीएम है, रात में एटीएम का शटर लॉक दिया जाता है, एटीएम दिन में ही खुलता है और गार्ड तैनात है। देर रात बदमाशों ने एटीएम के शटर के ताले तोड दिए, इसके बाद अंदर घुस गए और एटीएम को तोड दिया, कैश ट्रे को उखाड दिया। एटीएम को तहस नहस कर दिया। सुबह चला पता सुबह गार्ड एटीएम में पहुंचा, एटीएम के शटर के ताले टूटे हुए थे। एटीएम तहस नहस था, कैश ट्रे सहित अन्य सामान बिखरा पडा था। पुलिस जांच कर रही है, बैंक द्वारा भी अपने स्तर से जांच की जा रही है, जिससे पता चल सके कि कैश चोरी हुआ है या नहीं, कितना कैश चोरी हुआ है, इसका पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी ले गए चोर एटीएम में सीसीटीवी लगे हुए थे, चोरों ने एटीएम के अंदर घुसते ही सीसीटीवी कैमरे तोड दिए। उन्हें उखाड कर अपने साथ ले गए।